बिहार सियासत में पोस्टर वारः भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बताया गया ‘बिहार का योगी’, लिखा-एक अणे मार्ग खाली करो खाली करो...

By एस पी सिन्हा | Published: March 28, 2023 05:42 PM2023-03-28T17:42:19+5:302023-03-28T17:43:39+5:30

बिहार की राजधानी की सड़कें मंगलवार को पोस्टरों से पटी हुई नजर आईं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है।

bihar bjp jdu rjd Poster war BJP new state president Samrat Chaudhary told 'Yogi of Bihar' wrote 'khali karo one are marg | बिहार सियासत में पोस्टर वारः भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बताया गया ‘बिहार का योगी’, लिखा-एक अणे मार्ग खाली करो खाली करो...

सम्राट चौधरी को बिहार के जनता का पूरा साथ मिलेगा।

Highlightsसम्राट चौधरी को भाजपा की प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था।भाजपा नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और जनक राम जैसे लोगों को भूल गई है।सम्राट चौधरी को बिहार के जनता का पूरा साथ मिलेगा।

पटनाः बिहार में एकबार फिर से पोस्टर की सियासत तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजधानी पटना को पोस्टरों से पाट दिया गया है। लेकिन एक पोस्टर पटना में खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें सम्राट चौधरी को बिहार का योगी बताया गया है।

कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बने हैं। बिहार की जनता भी भाजपा की सरकार बिहार में चाहती है और सम्राट चौधरी को बिहार के जनता का पूरा साथ मिलेगा। इस पोस्टर ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि बिहार के योगी सम्राट चौधरी आ गए हैं। एक अणे मार्ग खाली करो खाली करो।

पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ता ने लगाया है। पोस्टर में एक तरफ नीतीश कुमार एक अन्ने मार्ग में बैठे हुए दिखाया गया है तो दूसरी तरफ सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में साफ-साफ लिखा है कि सम्राट चौधरी बिहार के योगी हैं। वह बिहार आ गए हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक अन्ने मार्ग मुख्यमंत्री आवास खाली कर देना चाहिए।

सम्राट चौधरी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भी हैं। पोस्टर में बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तुलना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। कहा गया है- 'बिहार का योगी, आ गया सम्राट भैया', 1 अणे मार्ग...खाली करो, खाली करो।' यह पोस्टर बेली रोड पर लगाया गया है।

इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा पर शनि की साढ़े साती सवार हो गया है। सुशील मोदी का अपमान करने की क्या जरूरत है? वो लंबे समय से पार्टी के साथ हैं...जनसंघर्ष की उपज हैं। संजय जायसवाल में क्या डिमेरिट है? आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हमारा क्या रिश्ता है? हमारा रिश्ता तो झारखंड से है, उड़ीसा और बंगाल से है।

वहीं, राजद विधायक अख्तरुल इमान शाहीन ने कहा कि यह दिखाता है कि भाजपा के पास अपना कोई चेहरा नहीं है। हमारा एक आदमी, हमारा एक साधारण कार्यकर्ता भाजपा में जाकर प्रदेश अध्यक्ष बन जा रहा है। सम्राट चौधरी क्या थे?

कल तक हमारे साथ थे। साधारण विधायक थे। मंत्री थे। ऐसे सैकड़ों सम्राट चौधरी हमारे पास हैं। मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपना कोई भी देख सकता है, लेकिन यह प्रमाणित हो गया कि भाजपा के पास अपना कोई चेहरा नहीं है, जिसे वो बड़े पद पर भेज सके। 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले चौधरी को राज्य इकाई प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इन चुनाव के बाद राज्य में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इस कदम को भाजपा द्वारा कुशवाहा जाति के वोटों को काटने और महागठबंधन के पक्ष में ओबीसी के एकीकरण को विफल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Web Title: bihar bjp jdu rjd Poster war BJP new state president Samrat Chaudhary told 'Yogi of Bihar' wrote 'khali karo one are marg

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे