बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा किया जाता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में भारत के खिलाफ खेला था और टेस्ट मैच खेलने वाली दसवीं टीम बनी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का पहला आधिकारिक प्रवेश 1979 आईसीसी ट्रॉफी में इंग्लैंड में हुआ। 31 मार्च 1986 को, बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। बांग्लादेश की टीम ने साल 1999 में पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन अब तक टीम एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
SL vs BAN live score, 3rd ODI: श्रीलंका ने पहला वनडे जीता तो बांग्लादेश की टीम ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में मेजबान श्रीलंका को मात दी और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। निर्णायक मैच में मेजबान ने बाजी मार सीरीज जीत ली। ...
दोनों बोर्ड के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूलिंग सुविधा को ध्यान में रखा गया है। बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। ...
Sri Lanka vs Bangladesh, 2nd Test 2025: पथुम निसांका ने 158 रनों की शानदार पारी खेलकर श्रीलंका के लिए मंच तैयार किया, चांडीमल और कुसल मेंडिस ने महत्वपूर्ण योगदान देकर 211 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने में मदद की। ...
पीसीबी ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान की पुरुष टीम अगले महीने तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश जाएगी, जिसकी पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज की है।" ...