अपराध से राजनीति की दुनिया में पहुंचा अतीक अहमद पांच बार विधायक और एक बार सांसद भी रहा। उसकी हत्या 15 अप्रैल 2023 की रात उस समय कर दी गई जब यूपी पुलिस की सुरक्षा के बीच उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तीन हमलावरों ने गोली मारकर अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी। हत्या से कुछ दिन पहले ही अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया गया था। पुलिस उससे उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए गुजरात से यूपी लेकर आई थी और वह जेल में बंद था। अतीक अहमद पर जेल में रहने के बाद भी अपने जुर्म का सिक्का चलते रहने के आरोप लगते रहे हैं। अतीक ने सबसे पहले 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इलाहाबाद पश्चिमी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल करने में कामयाब रहा। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने के बाद अतीक समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ फिर अपना दल में भी शामिल हुआ। Read More
शाइस्ता परवीन अपने बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने और पति अतीक की हत्या के बाद भी सामने नहीं आई। अब एसटीएफ प्रयागराज से लेकर मुंबई और दिल्ली तक उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह सबको चकमा देने में अब तक सफल रही है। ...
उत्तर प्रदेश सरकार ने अतीक अहमद के गवाह बने सीबीआई अधिकारी अमित कुमार के खिलाफ केंद्र सरकार के पास शिकायत दर्ज कराई है। राजू पाल मर्डर की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी अमित कुमार ने इस मामले से जुड़े उमेश पाल अपहरण केस में अतीक के समर्थन में गवाही दी ...
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान यूपी में गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए। ओवैसी ने कहा कि वे एनकाउंटर के हमेशा खिलाफ हैं। ...
यूपी निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए सवाल किया कि यूपी शासन कब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के कथित हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाएंगे। ...
सीएम योगी ने प्रयागराज के चकिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए माफिया पर एक बार फिर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि जो भी माफिया गरीबों की जमीनों को कब्जा करेगा, उसकी जमीन पर भी गरीबों के लिए आवास बनाये जाएंगे। ...
पुलिस से बचने के लिए गुड्डू मुस्लिम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और खबर ये भी आई कि उसने अपना हुलिया बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से भागते हुए गुड्डू मुस्लिम बिहार के अलावा दिल्ली, राजस्थान, बंगाल और उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इल ...
गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड के आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की अदालत ने कस्टडी बढ़ा दी है। शनिवार को सुनवाई के दौरान प्रयागराज की एक अदालत ले फैसला किया है। ...