निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप के बगैर पूरे पांच साल भाजपा की सरकार चली है। वन रैंक-वन पेंशन की उपलब्धि उत्तराखंड के रिटायर्ड सैनिकों के घर-घर तक पहुंची है। ...
इन आरोपों पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेहद कम समय में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत मांगे जाने बावजूद प्रशासन ने अनुमति दे दी थी लेकिन किन्ही कारणों से हेलिकॉप्टर नहीं आया। इसमें यह कहना की वाराण ...
Assembly Elections 2022: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन की कीमतों में ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह महमूरगंज के रमन निवास में वाराणसी के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। इस मौके पर पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि मैं अपने प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देता हूं कि वो हमेशा स्वस्थ रहें और हमारे देश को ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है। ...
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव सबसे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंची और वहां गर्भ गृह में विधिवत बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर चुके थे। पीएम मोदी के ...
सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र में दो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया। ...