एशेज टेस्ट सीरीज हिंदी समाचार | Ashes Test Series, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
एशेज टेस्ट सीरीज

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes test series, Latest Hindi News

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More
Ashes: बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोमांचक हुआ तीसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली - Hindi News | Ashes Ben Stokes batting made third Test exciting Australia got a 26-run lead in the first innings | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes: बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोमांचक हुआ तीसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 2

ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 से आगे है। अगर ये मैच उसके पाले में जाता है तो एशेज सीरीज का फैसला यहीं हो जाएगा। बैजबॉल खेलने वाली इंग्लैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। ...

Ashes Cricket Test 2023: 240 पर 4 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया 263 पर ऑल आउट, 12 रन पर रूट ने छोड़ा था कैच और 118 गेंद में 118 रन कूट डाले मिशेल, चौके और छक्के की बरसात - Hindi News | Ashes Cricket Test 2023 After 4 wickets for 240 Australia all out for 263 Joe Root left catch for 12 runs and Mitchell Marsh scored 118 runs in 118 balls 17 fours 4 sixes | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes Cricket Test 2023: 240 पर 4 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया 263 पर ऑल आउट, 12 रन पर रूट ने छोड़ा था कैच और 118 गेंद में 118 रन कूट डाले मिशेल, चौके और छक्के की बरसात

Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने इंग्लैंड की खराब कैचिंग का पूरा फायदा उठाते हुए शतक जड़ा। पांच टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे इंग्लैंड ने 85 रन तक ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटक लिए थे लेकिन मार्श ने क्रिस वोक्स की ...

Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो ने 100वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ और हेड को दिया जीवनदान, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 194, मार्श और हेड में 109 रन की साझेदारी - Hindi News | Ashes Cricket Test 2023 Johnny Bairstow gave life Steve Smith and Travis Head, playing the 100th Test Australia scored 194 for 4 in third Test | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो ने 100वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ और हेड को दिया जीवनदान, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 194, मार्श और हेड में 109 रन की साझेदारी

Ashes Cricket Test 2023: पांच टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ...

Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से पीछे, टीम को बड़ा झटका लगा, कंधा खिसकने के कारण उपकप्तान बाहर - Hindi News | Ashes Cricket Test 2023 Ollie Pope ruled out of Ashes due shoulder injury England and Wales Cricket Board right shoulder second Test | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से पीछे, टीम को बड़ा झटका लगा, कंधा खिसकने के कारण उपकप्तान बाहर

Ashes Cricket Test 2023: इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दाहिना कंधा खिसकने के कारण एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए। ...

Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो के विकेट को लेकर फैंस और क्रिकेटर आपस में भिड़े, बूचर ने कहा-इस पर विवाद समझ से परे - Hindi News | Ashes Cricket Test 2023 Fans and cricketers clashed over Johnny Bairstow wicket Mark Butcher said controversy over this is beyond comprehension | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो के विकेट को लेकर फैंस और क्रिकेटर आपस में भिड़े, बूचर ने कहा-इस पर विवाद समझ से परे

Ashes Cricket Test 2023: दूसरे एशेज टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेयरस्टो आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन की धीमी बाउंसर का सामना करते हुए झुक गए और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कारी के पास चली गई। ...

Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे, दिग्गज स्पिनर दाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका - Hindi News | Ashes Cricket Test 2023 Australia offspinner Nathan Lyon ruled out calf injury 35-year-old suffered Australia went win 2-0 up in series | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे, दिग्गज स्पिनर दाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन दाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण सोमवार को बाकी बची एशेज सीरीज से बाहर हो गए। ...

Ashes: जॉनी बेयरस्टो को आउट करने का तरीका सही था या गलत! दो धड़ों में बंटे दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा - Hindi News | Ashes method of dismissing Jonny Bairstow right or wrong cricketers divided into two factions | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes: जॉनी बेयरस्टो को आउट करने का तरीका सही था या गलत! दो धड़ों में बंटे दिग्गज, जानिए किसने क्या

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बेयरेस्टो को तब आउट किया था जब वह गेंद को छोड़ने के बाद टहलते हुए क्रीज से आगे निकल गए थे। अंपायर ने बेयरस्टो को स्टंप आउट करार दिया। इंग्लैंड के फैन इसे लेकर नाराज दिखे। ...

The Ashes: जॉनी बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट...छिड़ी बहस, क्या ये खेल भावना है? देखें वीडियो - Hindi News | The Ashes 2023 Jonny Bairstow controversial run out, watch video | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :The Ashes: जॉनी बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट...छिड़ी बहस, क्या ये खेल भावना है? देखें वीडियो

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का आउट होना चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस भी छिड़ गई। जानिए क्या है पूरा मामला। ...