एशेज टेस्ट सीरीज हिंदी समाचार | Ashes Test Series, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
एशेज टेस्ट सीरीज

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes test series, Latest Hindi News

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More
Ashes 2021-22: इंग्लैंड के कप्तान पर बरसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी, कहा-गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? - Hindi News | Ashes 2021-22: Ricky Ponting attack Joe Root bowlers England's second successive defeat Ashes series | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021-22: इंग्लैंड के कप्तान पर बरसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी, कहा-गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है?

Ashes 2021-22: दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया से 275 रन से गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 0-2 से पीछे हो गयी है। ...

ICC WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पर, जानिए पहले नंबर पर कौन, टीम इंडिया और पाकिस्तान कहां... - Hindi News | ICC WTC Points Table WTC 2021-23 points table looks Australia 2nd spot team india pakistan srilanka | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :ICC WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पर, जानिए पहले नंबर पर कौन, टीम इंडिया और पाकिस्तान कहां...

ICC WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच ब्रिसबेन में नौ विकेट से जीता था। यहां मिली जीत दिन रात के टेस्ट में उसकी लगातार नौवीं जीत है जिसमें तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने पांच विकेट लिये। ...

Ashes 2021-22: तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, दो धाकड़ बॉलर की वापसी, यहां देखें लिस्ट - Hindi News | Ashes 2021-22 Australia captain Pat Cummins Josh Hazlewood return Boxing Day Test match against England announced 15-man squad  | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021-22: तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, दो धाकड़ बॉलर की वापसी, यहां देखें लिस्ट

Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलिया ने बाकी तीन टेस्ट के लिये टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बाजू में खिंचाव के कारण बाहर रहे जोश हेजलवुड और कोरोना संक्रमित के करीबी संपर्क में आने के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ेंगे। ...

The Ashes 2021-22: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इग्लैंड को 275 रनों से हराया, शृंखला में 2-0 की बढ़त - Hindi News | The Ashes 2021-22 Australia won by 275 runs against England | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :The Ashes 2021-22: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इग्लैंड को 275 रनों से हराया, शृंखला में 2-0 की बढ़त

एडिलेड में खेले गए एशेज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ...

Australia vs England: चौथे दिन इंग्लैंड का बुरा हाल, 84 रन पर 4 विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया ने 468 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य दिया - Hindi News | Australia vs England 2nd Test Day 4 Australia nears win England slips to 82-4 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Australia vs England: चौथे दिन इंग्लैंड का बुरा हाल, 84 रन पर 4 विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया ने 468 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य दिया

Australia vs England: एडीलेड में चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने वाली सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है जिसने 1901-02 में छह विकेट पर 315 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया था। ...

कुर्सी से नीचे गिरे डेविड वार्नर, कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ और कोच घबराए, वीडियो हुआ वायरल - Hindi News | David Warner sneeze Faces Pangs Pain Video Goes Viral Rib Soreness While Sneezing ashes day night test | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :कुर्सी से नीचे गिरे डेविड वार्नर, कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ और कोच घबराए, वीडियो हुआ वायरल

डेविड वॉर्नर को सांस लेने में भी दर्द हो रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...

Ashes 2021: एशेज क्रिकेट टेस्ट में कोरोना का साया, मीडिया के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी हुए थे बाहर - Hindi News | Ashes 2021 second cricket test Corona shadow two members media covid-19 positive Australia captain Pat Cummins out | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: एशेज क्रिकेट टेस्ट में कोरोना का साया, मीडिया के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी हुए थे बाहर

Ashes 2021: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में रविवार को कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए जो कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद सबसे बड़ी संख्या है। ...

Ashes 2021: मुसीबत में इंग्लैंड, 17 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 456 रन पीछे - Hindi News | Ashes 2021 England trail by 456 runs AUS 473-9 d ENG 17-2 Haseeb Hameed 6, Rory Burns 4 out  | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: मुसीबत में इंग्लैंड, 17 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 456 रन पीछे

Ashes 2021: मार्नस लाबुशेन ने 103 रन की पारी खेली जो दिन-रात्रि टेस्ट में उनका तीसरा शतक है। वह ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। ...