एशेज टेस्ट सीरीज हिंदी समाचार | Ashes Test Series, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
एशेज टेस्ट सीरीज

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes test series, Latest Hindi News

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More
एशेज: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की डेब्यू टेस्ट में घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड की पारी और 14 रन से हार, सीरीज भी गंवाई - Hindi News | Ashes Third test Scott Boland takes 6 wicket in debut match, Australia win by inning and 14 runs | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :एशेज: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की डेब्यू टेस्ट में घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड की पारी और 14 रन से हार, सीरीज भी गंवाई

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया एशेज सीरीज (2021-22) का तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 14 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही सीरीज के पांच मैचों के पहले तीन मैच में जीत हासिल कर मेजबान ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। ...

Ashes 2021: एशेज टेस्ट पर कोविड का साया, इंग्लैंड के दो स्टाफ पॉजिटिव, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बोले- सीरीज पर असर नहीं - Hindi News | Ashes 2021 covid Test two England staff positive fast bowler James Anderson no effect series | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: एशेज टेस्ट पर कोविड का साया, इंग्लैंड के दो स्टाफ पॉजिटिव, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बोले- सीरीज पर असर नहीं

Ashes 2021: इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया था ,‘इंग्लैंड टीम और प्रबंधन इस समय टीम होटल में आरएफटी कोरोना जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम के परिजनों के समूह में एक पॉजिटिव मामला आया है।’ ...

Ashes 2021: तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड का बुरा हाल, 31 रन पर 4 खिलाड़ी आउट, ऑस्ट्रेलिया से 51 रन पीछे - Hindi News | Ashes 2021-22 3rd Test Australia vs England 31-4 at Stumps trail by 51 runs Collapse Again Australian Pacers Run Riot | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड का बुरा हाल, 31 रन पर 4 खिलाड़ी आउट, ऑस्ट्रेलिया से 51 रन पीछे

Ashes 2021: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 12 और बेन स्ट्रोक्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस ने 76 रनों की पारी खेली। ...

Ashes 2021: जो रूट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर पर बरसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान, कहा-आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते - Hindi News | Ashes 2021: Former Australia captain Ricky Ponting attack Joe Root, Ben Stokes and Jos Buttler you cannot sit quietly your hands | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: जो रूट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर पर बरसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान, कहा-आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते

Ashes 2021:रिकी पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिये पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा। ...

Ashes 2021: पैट कमिंस और नाथन लियोन ने इंग्लैंड को दिया झटका, 185 पर आउट, ऑस्ट्रेलिया 124 रन पीछे - Hindi News | Ashes 2021 ENG 185 AUS 61-1 Australia vs England 3rd Test Pat Cummins and Nathan Lyon | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021: पैट कमिंस और नाथन लियोन ने इंग्लैंड को दिया झटका, 185 पर आउट, ऑस्ट्रेलिया 124 रन पीछे

Ashes 2021: पहली पारी में 185 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 61 रन बनाये हैं और वह इंग्लैंड से 124 रन पीछे है। ...

ICC Test Rankings: टीम इंडिया कप्तान को झटका, जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, देखें - Hindi News | ICC Test Rankings Virat Kohli Slips To No 7, Marnus Labuschagne New World No 1 Batter joe root see | Latest cricket Photos at Lokmatnews.in

क्रिकेट :ICC Test Rankings: टीम इंडिया कप्तान को झटका, जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, देखें

Ashes 2021-22: एशेज सीरीज में 2-0 से पीछे इंग्लैंड, मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड बोले-आप हमेशा दबाव में होते, क्या ऐसा नहीं है? - Hindi News | Ashes 2021-22 England trailing 2-0 series head coach Chris Silverwood I Believe I'm The Right Man | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2021-22: एशेज सीरीज में 2-0 से पीछे इंग्लैंड, मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड बोले-आप हमेशा दबाव में होते, क्या ऐसा नहीं है?

Ashes 2021-22: कोच क्रिस सिल्वरवुड के मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने पिछले 11 टेस्ट में नौ मैच गंवाये हैं और केवल एक ही जीता है। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना हे कि उन्हें दो हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ...

22 साल बाद माइक्रोफोन से विदा लेंगे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच, कमेंटेटर की भूमिका में फैंस के दिलों पर किया राज... - Hindi News | David Lloyd announces retirement from cricket commentary box in Australia 2013 broadcasting hero Bill Lawry  | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :22 साल बाद माइक्रोफोन से विदा लेंगे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच, कमेंटेटर की भूमिका में फैंस के दिलों पर किया राज...

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच डेविड लॉयड 74 वर्ष के हैं और वह 1999 में स्काई स्पोर्ट्स की टीम में शामिल हुए थे। ...