अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। ...
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद इस राशि को स्वीकृति प्रदान की गयी। ...
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सभी के पर्यटक वीजा रद्द कर दिए हैं। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद जमात के विदेशी सदस्यों में 379 इंडोनेशियाई, 110 बांग्लादेशी, 63 म्यामां के और 33 श्रीलंकाई नागरिक शामिल है ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे कोरोना को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। ...
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीएओएम) ने स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ...
अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कानून का उल्लंघन करने वाले 960 विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया था। ...
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और देशव्यापी लॉकडाउन सहित उनकी ओर से उठाये गए कदमों की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। ...