आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। ...
आज कर्नाटका में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बन गई है। कुमारस्वामी के शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। ...
मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोपी दलीलों के दौरान अदालत में बेहोश हो गये और उनकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनका रक्तचाप ज्यादा है। मजिस्ट्रेट ने कहा, 'चूंकि आरोपी की चिकित्सीय स्थिति ठीक नहीं है, मैं उन्हें आज पुलिस हिरासत में भेजना उचित नहीं समझती। ...
वर्तमान की बात करें तो डॉ. कुमार विश्वास संभवतः पार्टी के भीतर अपनी राजनैतिक भूमिका के अंत तक पहुंच गए है। उनकी और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के बीच की दरार अब साफतौर पर नजर आने लगी है। ...