कांग्रेस से चुनावी गठबंधन करने का सपना टूटा, अब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

By भाषा | Published: March 11, 2019 07:06 PM2019-03-11T19:06:14+5:302019-03-11T19:06:14+5:30

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा था कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। 

lok sabha chunav 2019: aam aadmi party will fight all delhi parliament seats | कांग्रेस से चुनावी गठबंधन करने का सपना टूटा, अब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस से चुनावी गठबंधन करने का सपना टूटा, अब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की फिलहाल कोई बात नहीं चल रही है। राय ने सोमवार को कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी राज्यों के प्रदेश संयोजकों के साथ आज देर शाम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है और पार्टी अपने बलबूते सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’ 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह ही आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुये कहा था कि आप के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। 

राय ने कहा कि आप आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को मुख्य मुद्दा बनायेगी। इसके लिये पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। 

राय ने कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली वालों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस मांग को अपने चुनावी वादों में शुमार करती रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी यह वादा किया था कि सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता भाजपा के घोषणापत्र को जलाकर भाजपा की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। 

Web Title: lok sabha chunav 2019: aam aadmi party will fight all delhi parliament seats