आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 17 जून को नोटिस जारी कर इन विधायकों से आठ जुलाई तक जवाब मांगा था। जिसके बाद दोनों विधायकों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। ...
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंन कहा की हम जम्मू कश्मीर के फैसले पर सरकार का समर्थन करते हैं। इससे हमें उम्मीद है कि राज्य में शांति और विकास होगा। ...
आम आदमी पार्टी (आप) की नाराज विधायक अलका लाम्बा ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी।वहीं, आप ने कहा कि वह ट्विटर पर भी उनका इ ...
यदि किसी घर में 201 यूनिट से 400 यूनिट तक बिजली खर्च होती है तो उसे आधा बिल ही चुकाना होगा. इस नई रियायत का सीधा फायदा दिल्ली के लगभग 60 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा. प्रत्येक घर और दुकान को 600 रु. से 1000 रु. तक हर महीने बचत होगी. ...
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बागी आप विधायक कपिल मिश्रा को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मिश्रा को संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित किया गया है, ज ...
अदालत ने कहा कि जलभराव से यातायात बाधित होने के अलावा जिन सड़कों या रास्तों पर पानी भरा रहता है वे बच्चों के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए घातक हो सकते हैं क्योंकि वे खुले नाले नहीं देख पाते और उसमें गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं या उनकी जान ...
आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की राजधानी भोपाल के मानस भवन में इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर पार्टी के प्रदेश संगठन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया गया. ...