आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब हो रही है, कृपया इसपर ध्यान दें। इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुयी है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से ...
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मकर संक्रांति से पहले 13 जनवरी को वकीलों द्वारा तीस हजारी अदालत परिसर में आयोजित समारोह में केजरीवाल ने अदालत परिसर में ही मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था। ...
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गुरुवार (30 जनवरी) को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच घुसे एक युवक ने देसी तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद वह अपना तमंचा लहराता रहा। युवक को दिल्ली पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। उसे प्रदर्शनकार ...
भाजपा ने इन विरोध प्रदर्शनों पर हो रहे खर्च को आप उम्मीदवारों के खर्चों में जोड़ने की मांग की। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने आप नेताओं के बयान सहित कई सबूत सौंपे हैं जिससे साबित होता है कि इन प्रदर्शनों के पीछे दिल्ली की सत्तारूढ़ प ...
Delhi Elections: अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं उनको नागरिकता देने का काम किया। ये लोग विरोध कर रहे हैं, कह रहे हैं कि मोदी पाकिस्तानियों को नागरिकता क्यों दे रहे हैं ...
नेताओं में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। इन्होंने अपने हाथों में ‘दिल्ली के बेटे केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले पर कार्रवाई करो’ की तख्तियां ले रखी थीं। सिंह ने निर्वाचन सदन के बाहर कहा, ‘‘ हम लोग मांग कर रहे हैं कि वर्मा के ख ...
दिल्ली का शाहीन बाग इस वक्त देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक अलग पहचान बन चुका है। वहीं, बीजेपी शाहीन बाग़ में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन को सोची-समझी रणनीति के तहत हिन्दूवाद के परीक्षण के तौर पर ले रहा है। ...
केजरीवाल ने कहा, ‘‘ ये निर्णय आज मैं आप पर छोड़ता हूँ कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं या आतंकवादी।’’ एक भाजपा नेता द्वारा एक चुनावी रैली में केजरीवाल को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ ...