आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज प्राथिमिकी की ‘पीटीआई-भाषा’ को मिली प्रति के मुताबिक, ‘‘ साफ तौर पर चेतावनी दिए जाने और नियम-कायदों के उल्लंघन को रेखांकित किए जाने के बावजूद निविदा के आधार पर 33 लोगों की भर्ती की प्रक्रिया जारी रही और उन ...
दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा, ‘‘हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत।’ ...
पाकिस्तान की सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट कर दिल्ली चुनावों का जिक्र किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि भारत के लोगों को नरेंद्र मोदी को हराना चाहिए, वह इस वक्त एक अन्य राज्य का चुनाव (दिल्ली के 8 पर को चुनाव) हारने के दबाव में उल्टे सीधे ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “टीएमसी बंगाल में तेजी से अपना प्रभाव गंवा रही है और दिल्ली में आप को समर्थन दे रही है, जहां इसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। ऐसे मुद्दों पर हम जितना कम बोलें उतना अच्छा है। टीएमसी को अपना मजाक उड़वाना बंद क ...
केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजि ...
गृहमंत्री अमित शाह और कुछ अन्य भाजपा नेता ‘शाहीन बाग’ को पाकिस्तान कह रहे हैं. ऐसी बातें क्या इसलिए की जा रही हैं कि हिंदू-मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हो जाए? क्या अब भाजपा का आखिरी सहारा पाकिस्तान और मुसलमान ही बचे हैं? क्या वे ही अब एकमात्र ब्रह्मास ...
आयोग द्वारा जारी नोटिस में वर्मा से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। ...
पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा सीईओ को यह भी बताया गया है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुये लंबे समय तक चल सकते हैं। इस कारण से केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 30 अतिरिक्त कंपनियां चु ...