आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप की रेखा महेंद्र चौधरी, पूजा, शिल्पा कौर और कविता चौहान क्रमश: महरौली, किशनगंज, ख्याला, पश्चिमी पटेल नगर से जीती हैं। वहीं तिलक नगर से आप के अशोक कुमार मनु और जनकपुरी दक्षिण से डिंपल आहूजा ने जीत दर्ज की है। ...
दिल्ली नगर निगम के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत हासिल कर ली है। यह पहली बार है जब दिल्ली नगर निगम में कोई ट्रांसजेंडर बतौर सदस्य पहुंचेगा। ...
delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है। ...
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। मतों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझान में आप और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है। कांग्रेस इस पूरी लड़ाई से बाहर नजर आ रही है। ...
Delhi MCD Result 2022: ताजा परिसीमन अभ्यास के बाद यह पहला निकाय चुनाव था। 2012-2022 से दिल्ली में 272 वार्ड और दिल्ली में तीन निगम - एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी थे जो बाद में एक एमसीडी में फिर से जुड़ गए जो औपचारिक रूप से 22 मई को अस्तित्व में आया ...
दिल्ली भाजपा के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे और भाजपा एमसीडी पर शासन करने के लिए वापस लौटेगी। हालांकि, जो भी परिणाम होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।’’ ...