आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
सिसोदिया पर फिलहाल ईडी और सीबीआई दोनों की जांच चल रही है। इस मामले में सुनवाई 24 मार्च को हुई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट के न्यायाधीश एमके नागपाल ने आदेश सुनाने की तारीख 31 मार्च तय की थी। ...
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो राज्य सरकार की नौकरियों के लिए कन्नड़ दक्षता अनिवार्य कर दी जाएगी। ...
Delhi Electricity Subsidy: आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बिजली के 58 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं जिनमें से 48 लाख ने सब्सिडी हासिल करने के लिए डिस्कॉम में आवदेन किया है। ...
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए देशव्यापी पोस्टर अभियान शुरू किया है। ये पोस्टर अभियान 30 मार्च से शुरू किया गया है। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। कर्नाटक में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ेगी। ...
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्तों को लेकर जारी अटकलों के बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। इसके बाद से ट्विटर यूजर्स हैरान हैं और अटकलें लगा रहे हैं कि क्या इनकी सगाई हो गई है? ...