आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
फ्री बिजली-पानी, फ्री बस-यात्रा, अच्छी व सस्ती स्कूली शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा जैसे कामों पर दिल्ली की जनता ने मुहर लगाई है। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : Mustafabad seat Results: दिल्ली में 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को तीन और आप को 67 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। ...
Delhi Election Result: आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 62 सीटों पर, वहीं बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त हुए थे जब दिल्ली सहित देश भर में संशोधित नागरिकता कानून ,राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी के विरोध ...
Delhi Election Results: बुराड़ी और संगम विहार सीट पर पहले भी 2015 में हुए चुनाव में 'आप' के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इस बार भी यही सिलसिला जारी है। ...
AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अमित शाह व BJP को करंट लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में काम की जीत हुई है। ...
आप प्रत्याश्री राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं। ...