आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बना रही है। ...
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग रखी है। यह चिट्ठी AAP के गौतम बौद्ध नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन की ओर से लिखी गई है। ...
आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि इस अभियान के अलग-अलग हिस्से होंगे। पहले पार्टी इन लैंडफिल साइटों का मुद्दा उठाएगी जहां आग की घटनाओं की सूचना मिलती रहती है। ...
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां रात्र ...
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने 11 सितंबर को प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया था और मामले में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार और द ...
अहमदाबाद पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। ...
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम बहुत ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।’’ ...