लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड पहुंचे तब भी निर्धारित समय पर ही होगा विंबलडन फाइनल

By भाषा | Updated: July 9, 2018 20:47 IST

पुरूष एकल का फाइनल रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे) शुरू होगा।

Open in App

लंदन, 9 जुलाई: ऑल इंग्लैंड क्लब के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि फुटबॉल विश्व कप के खिताबी मुकाबले और विंबलडन पुरूष एकल के फाइनल के बीच समय का संभावित टकराव होने के बावजूद यह मैच अपने पारंपरिक समय पर ही शुरू होगा। पुरूष एकल का फाइनल रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे) शुरू होगा जबकि विश्व कप का फाइनल मॉस्को में ब्रिटिश समयानुसार शाम चार बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर तीन बजे) शुरू हो गया। 

इसे देखते हुए विंबलडन के आयोजकों पर मैच के समय में बदलाव करने का काफी दबाव बढ़ गया है क्योंकि ब्रिटिश फुटबॉल प्रेमियों का मानना है कि ब्रिटेन के फाइनल में पहुंचने पर उन्हें दोनों फाइनल का समय टकराने से दिक्कत होगी। 

ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड लुई ने कहा, 'हमने दोपहर दो बजे का ही समय बनाए रखने का फैसला किया है। इस साल यही समय होगा, अगले साल भी यही समय होगा।'

इंग्लैंड बुधवार को विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया से भिड़ेगा। अगर इंग्लैंड रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंचता है और संभव है कि विंबलडन में पुरूष एकल का मुकाबला तब तक खत्म ना हो खासकर अगर मैच रोजर फेडरर एवं राफेल नडाल के बीच होता है तो।  दस साल पहले दोनों दिग्गजों के बीच हुए फाइनल में नडाल ने फेडरर को पांच सेट में खिंचे ऐतिहासिक मुकाबले में हराया था। तब मैच चार घंटे 48 मिनट तक चला था।

टॅग्स :विंबलडनइंग्लैंडफीफारोजर फेडररराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!