लाइव न्यूज़ :

विम्बलडन 2018: साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम सोमवार से शुरू, नजरें फेडरर, नडाल, सेरेना पर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 1, 2018 17:30 IST

Wimbledon 2018: गत विजेता रोजर फेडरर इस साल अपने रिकॉर्ड नौवें खिताब की तलाश में उतरेंगे, नडार, सेरेना, जोकोविच पर होंगी निगाहें

Open in App

लंदन, 01 जुलाई: आठ बार के चैंपियन स्विजरलैंड के रोजर फेडरर सोमवार से शुरू हो रहे साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन में अपने नौवें खिताब की तलाश में उतरेंगे। 20 ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर पिछले साल पीट सम्प्रास को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा बार विम्बलडन जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। पहले दिन उनका मुकाबला सर्बिया के डुसान लाजोविक से होगा। 

वहीं अपने बच्चे के जन्म के बाद से पहला विम्बलडन खेल रही स्टार अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स महिलाओं के वर्ग में खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। कुल 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स अब तक सात बार ये खिताब जीत चुकी हैं। 

वहीं हाल ही में अपना 11वां फ्रेंच ओपन जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल को भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अब तक 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने यहां 2008 और 2010 में दो बार खिताब जीता है। 

इसके अलावा पुरुषों में ब्रिटेन के एंडी मरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। मरे ने 2013 और 2016 में ये खिताब जीता है। तो वहीं जोकोविच 2011, 2014  और 2015 में यहां खिताब जीते हैं। 

इनके अलावा पुरुषों के वर्ग में जिन अन्य खिलाड़ियों जीत का दावेदार माना जा रहा है उनमें नोवाक जोकोविच, मारिन सिलिच, अलैंक्जडेंर ज्वेरेव और डोमिनक थीम के नाम शामिल हैं।

तो वहीं महिलाओं के वर्ग में सेरेना के अलावा दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन विजेता सिमोना हालेप, दो बार की विम्बलडन विजेता पेत्रा क्वितोवा, गारबाइन मुगुरुजा, कैरोलिना वाज्नियाकी और मारिया शारापोवा जैसी स्टार खिलाड़ी भी खिताब के दावेदारों में शामिल हैं।

विम्बलडन 2018 में टॉप-5 रैंकिंग वाले पुरुष खिलाड़ी

1.रोजर फेडरर2.राफेल नडाल3.मारिन सिलिच4.अलैक्जेंडर ज्वेरेव5.जेएम डेल पोत्रो

विम्बलडन 2018 में टॉप-5 रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी

1.सिमोना हालेप2.कैरोलिना वोज्नियाकी3.गारबाइन मुगुरुजा4.स्लोवाने स्टीफेंस5.एलिना स्वितोलीना

 

टॅग्स :विंबलडनरोजर फेडररराफेल नडालसेरेना विलियम्सनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!