लाइव न्यूज़ :

मैच या ट्राफी जीतना नहीं, स्थायी विरासत कायम करना है मेरी प्रेरणा: नोवाक जोकोविच

By भाषा | Updated: December 22, 2019 10:59 IST

Novak Djokovic: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा है कि उनके लिए अब स्थायी विरासत कायम करना ही प्रेरणासस्रोत है

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने कहा कि अब उनकी सोच केवल ट्रॉफी जीतने से आगे की हैजोकोविच अब तक 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं और फेडडर और नडाल के बाद तीसरे नंबर पर हैं

अबुधाबी: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि अपने करियर के इस दौर में उनकी प्रेरणा का मुख्य स्रोत मैच या ट्रॉफी जीतने की कोशिश करने के बजाय स्थायी विरासत कायम करना है।

सर्बिया के इस दिग्गज ने एक साथ चार ग्रैंडस्लैम जीतने का कारनामा करने के बाद स्वीकार किया था कि 2016 के मध्य से लेकर 2018 के शुरुआती महीनों के बीच उनमें उत्साह की कमी थी।

जोकोविच ने हालांकि अपनी खोई ऊर्जा फिर से हासिल की और फिर चार ग्रैंडस्लैम जीते। वह अभी तक 16 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। करियर में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये उनकी अब भी राफेल नडाल और रोजर फेडरर से होड़ मची है लेकिन इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह अब इससे भी बहुत आगे की सोच रहे हैं।

जोकोविच ने कहा, ‘‘आपको किसी भी स्रोत से लगातार ऊर्जावान बने रहने की जरूरत होती है। यह स्रोत कुछ भी हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह हमेशा ही उस उद्देश्य और कारण का पता करने से जुड़ा है जिसके लिये आप वास्तव में खेल रहे हो। मेरे लिये विशेषकर पिछले दो वर्षों से यह टेनिस मैच या ट्रॉफी जीतने से नहीं जुड़ा है। ’’

विश्व में नंबर दो खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह मेरी उपलब्धियों से भी बड़ा है। ऐसा कुछ जो कि विरासत से जुड़ा हो, ऐसा कुछ जिससे वास्तव में दूसरों की विशेषकर बच्चों की जिंदगी को प्रेरणा मिले।’’ फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं जो कि पुरुष टेनिस में रिकार्ड है जबकि नडाल के नाम पर 19 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। 

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!