लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत की चुनौती हुई खत्म, पेस-पूरव के बाद ये खिलाड़ी भी बाहर

By IANS | Updated: January 22, 2018 17:27 IST

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल वर्ग में सोमवार को भारत का अभियान समाप्त हो गया है।

Open in App

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल वर्ग में सोमवार को भारत का अभियान समाप्त हो गया है। पुरुष युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना औप दिविज शरण अपने-अपने तीसरे दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए। इससे पहले, लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी भी रविवार को हारकर बाहर हो गई। 

फ्रांस के खिलाड़ी एडुअर्ड रोजर-वासेलिन के साथ खेल रहे बोपन्ना को ऑस्ट्रिया के ओलिवर माराक और क्रोएशिया के माटे पाविक की जोड़ी ने दो घंटे तक चले मैच में 4-6, 7-6, (7-5) 3-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

इससे पहले, सोमवार को ही खेले गए पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य मैच में शरण अपने जोड़ीदार राजीव राम के साथ पोलैंड के लुकास्ज कुबोट और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी से नहीं जीत पाए। शरण और राम की जोड़ी को कुबोट और मेलो ने 6-3, 6-7 (4), 4-6 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

पेस और राजा की जोड़ी को रविवार को पुरुष युगल वर्ग में जुआन सेबेस्टियन कबाल और रोबर्ट फराह की कोलंबियाई जोड़ी ने 1-6, 2-6 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोहन बोपन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!