लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियाटेक 17वें स्थान पर पहुंची, जोकोविच शीर्ष पर बरकरार

By भाषा | Updated: October 12, 2020 22:41 IST

फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविच अब भी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं जबकि नडाल दूसरे स्थान पर बरकरार हैं...

Open in App

फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक सोमवार को 37 स्थान की लंबी छलांग के साथ शीर्ष 20 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहीं और डब्ल्यूटीए रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर हैं।

रफेल नडाल ने रविवार को नोवाक जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर रोलां गैरो पर पुरुष एकल का 13वां और कुल 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रोजर फेडरर के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की लेकिन उनकी जीत से एटीपी रैंकिंग के शीर्ष पर बदलाव नहीं हुआ है।

फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविच अब भी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं जबकि नडाल दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। अमेरिकी ओपन चैंपियन डोमीनिक थीम तीसरे और फेडरर चौथे स्थान पर हैं।

उन्नीस साल की स्वियाटेक ने फ्रेंच ओपन में दुनिया की 54वें नंबर की खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था और 1975 में कंप्यूटरीकृत डब्ल्यूटीए रैंकिंग शुरू होने के बाद वह यह क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने फाइनल में सोफिया केनिन को 6-4, 6-1 से हराया था। महिला रैंकिंग में हालांकि शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐश बार्टी, सिमोना हालेप और नाओमी ओसाका पहले तीन स्थानों पर बरकरार हैं।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!