लाइव न्यूज़ :

रोजर फेडरर ने सिलिच को हरा छठी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, 20वें ग्रैंड स्लैम पर जमाया कब्जा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 28, 2018 17:39 IST

रोजर फेडरर ने सिलिच को हराकर छठी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम का खिताब

Open in App

रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में मारिन सिलिच को हराकर रिकॉर्ड 20वीं बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी  फेडरर ने रविवार को खेले गए फाइनल में क्रोएशिया मारिन सिलिच को 6-2, 7-6, 6-3, 3-6, 6-1 से हराते हुए छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतते हुए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फेडरर ने पिछले साल राफेल नडाल को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 

फेडरर ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम, छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन

फाइनल में फेडरर पूरी लय में नजर आए और उन्होंने पहला, तीसरा और पांचवां सेट जीतते हुए छठी वरीयता प्राप्त सिलिच को मात दी। लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतते हुए फेडरर ने छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के रॉय एमरसन और नोवाक जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर ने अपने ग्रैंड स्लैम खिताब की संख्या 20 तक पहुंचा दी।

इस जीत के साथ ही ग्रैंड स्लैम फाइनल में फेडरर ने अपना रिकॉर्ड 20-10 कर लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सातवीं बार पहुंचे फेडरर ने छठी बार खिताब जीतते हुए अपना रिकॉर्ड 6-1 कर लिया। फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सिर्फ एक बार हारे हैं, जब 2009 में उन्हें नडाल ने हराया था।

इस हार के साथ ही मारिन सिलिच का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाला पहला क्रोएशियाई खिलाड़ी बनने का सपना टूट गया। सिलिच इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्रोएशियाई खिलाड़ी हैं। लेकिन इस हार के बावजूद सिलिच की रैकिंग छह से सुधरकर तीन हो जाएगी। इस जीत के बावजूद फेडरर रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रहेंगे और वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग राफेल नडाल के पास रहेगी।  

टॅग्स :रोजर फेडररऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!