लाइव न्यूज़ :

विंबलडन: नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर तीसरे दौर में, गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर दूसरे दौर से ही हुई बाहर

By भाषा | Updated: July 5, 2019 00:05 IST

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और दिग्गज रोजर फेडरर ने गुरुवार को विंबलडन मुकाबले के अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की की।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने विंबलडन के अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की की।महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन एंजेलिक कर्बर का सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया।जर्मनी की कर्बर को अमेरिका की लॉरेन डेविस ने 2-6, 6-2, 6-1 से हराया।

लंदन, चार जुलाई। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और दिग्गज रोजर फेडरर ने गुरुवार को विंबलडन मुकाबले के अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की की, लेकिन महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन एंजेलिक कर्बर का सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया। जर्मनी की कर्बर को अमेरिका की लॉरेन डेविस ने 2-6, 6-2, 6-1 से हराया।

स्विट्जरलैंड के फेडरर ने ब्रिटेन के जे क्लार्क को 6-1, 7-6, 6-2 से शिकस्त देकर नौवीं बार इस खिताब को जीतने की ओर मजबूत कदम बढाए। वह ग्रैंडस्लैम में 70वीं बार तीसरे दौर में पहुंचे। उन्होंने विंबलडन में 17वीं बार तीसरे दौर में जगह बनाकर जिमी कोनर्स के रिकार्ड की बराबरी की।

फेडरर ने विश्व रैंकिग में 169वें पायदान पर काबिज क्लार्क के खिलाफ 46 विनर्स लगाए। अपना 21वां मेजर खिताब जीतने का सपना देख रहे फेडरर को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए 27वीं वरीयता प्राप्त लुकास पोउल्ली की चुनौती से पार पाना होगा जिन्होंने क्वालीफायर ग्रेगोरी बार्रेरे को 6-1, 7-6, 6-4 से हराया।

पुरुषों में जान इसनर और मारिन सिलिच को भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा। नौवीं वरीयता प्राप्त इसनर को कजाखिस्तान के गैर वरीय मिखायल कुकुशकिन ने तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में 6-4, 6-7, 4-6, 6-1, 6-4 से हराया। तेरहवीं वरीयता प्राप्त 2017 के उपविजेता सिलिच को पुर्तगाल के जोओ सोउसा ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया।

चार बार के चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ मुकाबले के दौरान 13 ऐस जमाए और 37 विनर लगाकर 6-3 6-2 6-2 से जीत हासिल की। अब अंतिम 16 में प्रवेश करने के लिए उनका सामना हुबर्ट हुर्कास्ज से होगा। पिछले साल फाइनल में पहुंचे के केविन पीटरसन ने सर्बिया के जांको टिप्सारेविच पर 6-4 6-7 6-1 6-4 की जीत से अगले दौर में प्रवेश किया। आठवीं वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी ने ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 6-4, 6-4, 6-0 से मात दी।

महिलाओं के वर्ग में एशले बार्टी की सेरेना विलियम्स के बाद एक साल में फ्रेंच ओपन और विंबलडन में जीतने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की उम्मीद बेल्जियम की एलिसन वान उइतवांक पर दूसरे दौर की जीत से बरकरार रही। सेरेना ने 2015 में यह उपलब्धि हासिल की।

23 साल की बार्टी ने एलिसन वान उइतवांक को 6-1 6-3 से शिकस्त दी जिसने 2017 की चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा को हराकर बाहर किया था। आस्ट्रेलिया की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी का सामना अब अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए ब्रिटिश वाइल्डकार्डधारी हैरियट डार्ट और ब्राजील की क्वालीफायर बिट्रिज हदाद माइया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। अगर वह रोलां गैरां और विंबलडन खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल कर लेती हैं तो वह ऐसा करने वाली आठवीं महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

वहीं 2017 अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोआने स्टीफंस ने चीन की वांग यफान पर 6-0 6-2 से शिकस्त दी। अब वह ब्रिटेन की 19वीं वरीय योहाना कोंटा और कैटरीना सिनियाकोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। अमेरिकी खिलाड़ी कोको गौफ ने शानदार पदार्पण जारी रखते हुए बुधवार को तीसरे दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया, जबकि गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने लगातार 11वें वर्ष अंतिम 32 में जगह बनाई।

गौफ महज 15 साल की हैं और क्वालीफाइंग की बाधा पार करने के बाद मुख्य दौर में पहुंची हैं। 1991 के बाद वह पहली युवा खिलाड़ी हैं जो विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंची, उन्होंने पहले दौर में पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स को हराकर उलटफेर किया था। 28 साल पहले 15 साल की जेनिफर कैप्रियाती सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। गौफ ने 2017 में सेमीफाइनल तक पहुंची स्लोवाकिया की मागडालेना रिबारिकोवा को 6-3 6-3 से शिकस्त दी।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!