लाइव न्यूज़ :

Bhupathi Birthday: ऐसी है महेश भूपति-लारा दत्ता की लव स्टोरी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

By सुमित राय | Updated: June 7, 2018 11:39 IST

महेश भूपति ने साल 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से शादी की, लेकिन दोनों की जोड़ी सिर्फ 7 साल तक चली और दोनों का तलाक हो गया।

Open in App

क्रिकेट में  वर्ल्ड कप की तरह टेनिस में ग्रैंड स्लैप का खिताब जीतना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। भारत के महेश भूपति ने साल 1997 में जापानी स्टार रिका हिराकी के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। टेनिस ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी बने थे। वह मिक्स्ड डबल्स वर्ग में उनका पहला ग्रैंड स्लैम भी था, जिसमें वे चैम्पियन बने।

अमेरिका में हुई भूपति की पढ़ाई

महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। इनका पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। चेन्नई में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिप्पी से की और 21 साल की उम्र में वहीं से टेनिस करियर की शुरुआत की।

लिएंडर पेस के साथ जोड़ी रही सबसे सफल

महेश भूपति ने अपने टेनिस करियर में कई खिलाड़ियों के साथ जोड़ी बनाई, लेकिन उनके लिए सबसे सफल पार्टनर लिएंडर पेस रहे। 1999 में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन पर कब्जा जमाया। महेश भूपति ने पेस के साथ ही चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक का सफर करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह कारनामा करने वाले वे पुरुष डबल्स में पहली जोड़ी बने।

महेश भूपति को सम्मान

महेश भूपति को उनके शानदार खेल के लिए 1996 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। 26 मार्च, 2001 को महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

तलाक के बाद की लारा दत्ता से शादी

महेश भूपति ने साल 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से शादी की, लेकिन दोनों की जोड़ी सिर्फ 7 साल तक चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद महेश भूपति और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के रिलेशन की चर्चा होने लगी, लेकिन दोनों ने जब तक सगाई नहीं कर ली तब तक एक-दूजे को अपना सिर्फ दोस्त बताते रहे।

16 फरवरी 2011 को भूपति ने मुंबई के बांद्रा में लारा दत्ता से शादी की। इसके बाद दोनों ने गोवा के सनसेट प्वाइंट पर क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की। 20 जनवरी 2012 को लारा ने भूपति की बेटी को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम सायरा रखा है।

कैसे हुई थी भूपति-लारा की मुलाकात

महेश भूपति और लारा दत्ता की मुलाकात महेश की एंटरटेन्मेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के संबंध में बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई। जिसमें लारा दत्ता ने महेश की कंपनी को अपने काम का मैनेजमेंट देखने के लिए कहा था। इस मुलाकात के बाद लारा दत्ता महेश भूपति के साथ डेटिंग करने लगीं।

टॅग्स :महेश भूपतिलारा दत्ताबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

टेनिस अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?