लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019: जोकोविच-नडाल के बीच फाइनल, क्या दोहराया जाएगा 2012 का ये रोमांचक इतिहास?

By भाषा | Updated: January 26, 2019 19:37 IST

नडाल और जोकोविच के बीच ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेला गया पिछला फाइनल 2012 में रिकॉर्ड पांच घंटे और 53 मिनट चला था।

Open in App

मेलबर्न:नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल रविवार को 107वें ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस फाइनल के साथ आधुनिक युग की ‘बेजोड़ प्रतिद्वंद्विता’ को नए आयाम पर पहुंचाएंगे। दुनिया के इन दो शीर्ष खिलाड़ियों के नाम पर मिलाकर 31 ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज हैं और दोनों कल अपने खिताबों की संख्या में इजाफा करना चाहेंगे।

जोकोविच अगर जीत दर्ज करते हैं जो वह रिकॉर्ड सातवीं बार नोर्मन ब्रूक्स ट्राफी को अपने हाथों में थामेंगे जबकि 32 साल के नडाल अगर 2009 के बाद मेलबर्न पार्क में दोबारा खिताब जीतते हैं तो ओपन युग में सभी चार ग्रैंडस्लैम को कम से कम दो-दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

नडाल अगर जीते तो ये उनका 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा और वह सर्वकालिक सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताबों की संख्या के मामले में रोजर फेडरर के 20 खिताब के करीब पहुंच जाएंगे। जोकोविच अगर खिताब अपने नाम करते हैं तो 15वें खिताब के साथ पीट सम्प्रास को पीछे छोड़कर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब की सूची में तीसरे स्थान पर पहंच जाएंगे।

जोकोविच और नडाल के बीच यहां 53वां मुकाबला होगा जबकि ये दोनों खिलाड़ी आठवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने होंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में जोकोविच ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नडाल ने 25 मैचों में बाजी मारी।

ग्रैंडस्लैम फाइनल में हालांकि नडाल का पलड़ा भारी है जहां उन्होंने चार जीत दर्ज की जबकि तीन बार जोकोविच के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी। नडाल हालांकि जोकोविच के खिलाफ पिछले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल जीतने में सफल रहे हैं।

ग्रैंडस्लैम में सभी तरह के मुकाबलों में नडाल का जोकोविच पर पलड़ा भारी रहा है जहां उन्होंने नौ मैचों में जीत दर्ज की जबकि पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ओपन युग में कभी दो खिलाड़ियों के बीच इतने मुकाबले नहीं हुए और ना ही कभी इतने करीबी मैच देखने को मिले।

जब 2012 में भिड़े थे नडाल और जोकोविच

दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेला गया पिछला फाइनल 2012 में रिकॉर्ड पांच घंटे और 53 मिनट चला था। यह ग्रैंडस्लैम इतिहास का सबसे लंबा और कुछ लोगों की माने को सबसे शानदार फाइनल था। 

जोकोविच ने अंतिम सेट में 7-5 की जीत से खिताब अपने नाम किया लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ी इतना थक गए थे कि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खड़े होना भी मुश्किल हो गया था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!