लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018: युकी भांबरी मेन ड्रॉ के लिए क्वॉलीफाई, रामकुमार बाहर

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2018 16:38 IST

युकी इससे पहले 2015 और साल-2016 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुषों के मुख्य ड्रा के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।

Open in App

पिछले सीजन के अच्छे फॉर्म को जारी रखते हुए भारत के युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई कर लिया है। युकी ने कनाडा के पीटर पोलैंस्की को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया। युकी के लिए हालांकि यह राह आसान नहीं रही। अपना तीसरा और आखिरी क्वॉलीफाइंग मैच खेल रहे 25 साल के युकी पहले सेट में अपनी सर्विस को लेकर संघर्ष करते दिखे और नतीजतन पहले सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद युकी ने वापसी की और एक घंटे 55 मिनट चले मैच को 1-6, 6-3, 6-3 से अपने नाम किया। युकी इससे पहले 2015 और साल-2016 के पुरुषों के मुख्य ड्रा के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। युकी को 2015 में तब ब्रिटेन के एंडी मरे और फिर 2016 में चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिक से हार का सामना करना पड़ा था।

बहरहाल, दूसरी ओर एक और भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। उन्हें अपने तीसरे क्वालीफाइंग मैच में कनाडा के वासेक पोस्पिसिल ने हराया। रामकुमार को 44 मिनट चले मैच में 4-6, 6-4, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनयुकी भांबरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!