लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: वीनस विलियम्स और स्लोन स्टीफंस बाहर, पहले ही दिन हुए बड़े उलटफेर

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2018 13:49 IST

यूएस ओपन का फाइनल जीतने के बाद स्टीफंस की यह 8वीं हार है। वीनस विलियम्स को भी हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहले ही दिन महिला वर्ग में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। सात ग्रैंडस्लैम जीत चुकी और पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता रही वीनस विलियम्स को पहले ही दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। साथ ही मौजूदा यूएस ओपन चैम्पियन स्लोन स्टीफंस भी बाहर हो गई हैं।

वीनस को टूर्नामेंट के पहले ही दिन सोमवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक बाहर का रास्ता दिखाया।  वर्ल्ड रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज बेनकिक ने वीनस को एक घंटे 53 मिनट चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से मात दी। 

बेनकिक का सामना अब अगले दौर में थाईलैंड की लुकसिका कुमखुम और स्वीडन की योहाना लार्सन के बीच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

यूएस ओपन चैम्पियन भी बाहर

दूसरी ओर मौजूदा यूएस चैम्पियन स्टीफंस को 6-2, 6-7(2), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। स्टीफंस को 34वीं वरीयता वाली चीन की झांग शुआई ने मात दी। स्टीफंस पिछली बार चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, बाद में अमेरिका की कीज मेडिसन को हाराकर उन्होंने यूएस ओपन जीता।

वैसे, यूएस ओपन का फाइनल जीतने के बाद स्टीफंस की यह 8वीं हार है। एक दूसरे मैच में फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैम्पियन जेलेना ओस्टापेंको ने हालांकि जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। ओस्टापेंको ने इटली की 37 साल की फ्रांसेस्का स्कियावोना को 6-1, 6-4 से मात दी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनवीनस विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!