लाइव न्यूज़ :

French Open के दूसरे दौर में अंकिता रैना, रामकुमार रामनाथन का सपना टूटा

By भाषा | Updated: September 22, 2020 21:49 IST

Open in App

भारत की अंकिता रैना महिला एकल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में मंगलवार को जोवाना जोविच को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गयी जबकि पुरुष एकल में हार के साथ रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना टूट गया।

अंकिता ने दो घंटे 47 मिनट तक चले मुश्किल मुकाबले में सर्बिया की खिलाड़ी को 6-4 4-6 6-4 से शिकस्त दी। मैच के बाद अंकिता ने कहा, ‘‘इससे पहले पिछले दो साल मैं यहां अच्छा खेलने के बाद थी जीतने में सफल नहीं रही थी। इस बार हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस नहीं खेल सकी लेकिन जीतने में कामयाब रहीं। वह (जोविच) लय में थी और उसके खेल में काफी विविधता है। मेरे पास दूसरे सेट में जीतने का मौका था लेकिन यह संभव नहीं हुआ।’’

दोनों खिलाड़ियों के बीच 2014 के बाद यह पहला मुकाबला था। तब जोविच भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ी थी। अंकिता क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में 22वीं वरीयता प्राप्त जापान की कुरुमी नारा की चुनौती का सामना करेंगे। वह किसी ग्रैंड स्लैम क्वालीफायर में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ी सकी है। मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए उन्हें अब लगातार दो मैच जीतने होंगे।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2012 में सानिया मिर्जा के बाद किसी भी भारतीय महिला ने ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बनायी है। भारत के डेविड कप खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 198वें स्थान पर काबिज रामनाथन को फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी टी लामासाइन ने 7-5, 6-2 से हराया। वह विश्व रैंकिंग में 268वें स्थान पर है।

इस 25 साल के भारतीय खिलाड़ी ने आठ में से सात ब्रेकप्वाइंट गंवाये। पहले दौर के मुकाबले में दो बार उनकी सर्विस टूटी। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब पुरुष एकल में भारत की चुनौती सिर्फ प्रजनेश गुणेश्वरन के रूप में बची है। रामनाथन 2015 से ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा में प्रवेश की कोशिश में लगे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!