लाइव न्यूज़ :

'ये रिश्ते हैं प्यार के' को मिला नया टाइम स्लॉट, जानिए अब कितने बजे प्रसारित होगा टीवी सीरियल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 11:18 IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) अब नए समय पर प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में अब फैंस इसके लिए उत्सुक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में भी कुछ बदलाव किए गए हैंयह शो रात 10 बजे आया करता था लेकिन अब ये 9 बजे आएगा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन में थोड़ी रियायतें मिलनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जहां तमाम सीरियलों की शूटिंग शुरू हो गई है तो वहीं दर्शक भी अपने पसंदीदा स्टार को फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच धारावाहिक 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) का टाइम स्लॉट बदल गया है।

13 जुलाई से नए टाइम पर आएगा शो

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

दरअसल, पहले ये टीवी सीरियल रात 10 बजे प्रसारित स्टार प्लस पर किया जाता था। मगर अब इस स्लॉट में नया धारावाहिक 'अनुपमा' शुरू किया जाएगा। ऐसे में 'ये रिश्ते हैं प्यार के' का टाइम स्लॉट बदलकर इसे रात 9 बजे का कर दिया गया है। 13 जुलाई से ये शो नए समय पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस घोषणा के बाद से फैंस लगातार मिली-जुली प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं।

फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच माना जा रहा है इस शो को श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया स्टारर कुमकुम भाग्य से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। ये सीरियल भी रात 9 बजे ही प्रसारित किया जाता है। कुमकुम भाग्य सबसे लंबे समय से स्लॉट पर अपना कब्जा जमाए हुए है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीआरपी को लेकर हो रहे इस टकराव में किसको फायदा होता है। 

शूट किया प्रोमो

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, शेख शेख, रिया शर्मा, कावेरी प्रियम स्टारर शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। यही नहीं, उन्होंने शो के लिए प्रोमो भी शूट किया है, जिसमें स्टार्स फैंस से शो को दिल खोलकर प्यार देने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, फैंस अपने पसंदीदा सीरियलों के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात ये है कि कौन सा सीरियल किसे कांटे की टक्कर देता है। 

जानिए क्या कह रहे फैंस?

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट