लाइव न्यूज़ :

'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम आयुष विज ने मंगेतर साक्षी संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 07:43 IST

शादी में मौजूद अन्य हस्तियों में रोहन मेहरा और शाइनी दीक्षित शामिल थे। आयुष के दोस्त जो शादी का हिस्सा नहीं बन सके, उन्होंने अरिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष और साक्षी 31 ​​अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैंशादी में मौजूद अन्य हस्तियों में रोहन मेहरा और शाइनी दीक्षित शामिल थे।अभिनेत्री हिना खान ने भी दोनों को बधाई दी है

मुंबईः टीवी सीरियाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहित के नाम से मशहूर अभिनेता आयुष विज ने साक्षी कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष और साक्षी 31 ​​अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। आयुष की बहन अरिया ने शादी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

अरिया ने नवविवाहितों के साथ एक तस्वीर साझा की, जो अपने पेस्टल शेड के वेडिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थी। जहां मोहित ने सफेद शेरवानी पहने हुए हैं तो वहीं, साक्षी गुलाबी और सुनहरे रंग के लहंगे में शानदार लग रही थी। आय़ुष की बहन ने भी अपने सफेद लहंगे में ग्लैमर का तड़का लगाया है।

शादी में मौजूद अन्य हस्तियों में रोहन मेहरा और शाइनी दीक्षित शामिल थे। आयुष के दोस्त जो शादी का हिस्सा नहीं बन सके, उन्होंने अरिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए, हिना खान ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई। भगवान भला करे," वहीं प्रेमी रॉकी जायसवाल ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा-"मुबारकान"।

बता दें, आयुष ना अभिनय के अलावा प्रोडक्शन के साथ भी काम करते हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ स्ट्रीट डांसर और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। दूसरी ओर, साक्षी मनोरंजन उद्योग से संबंधित नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पेशे से काउंसलर हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की थी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट