लाइव न्यूज़ :

केबीसी में महिला ने की अपने पति की बुराई तो भड़का शख्स, चैनल और पत्नी पर कर दिया केस

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2021 12:22 IST

विनय खरे ने कानूनी नोटिस को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा कि एक विचाराधीन मामले का मानहानि के लिए मंच मुहैया कराने के लिए केबीसी और पत्नी पर केस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी श्रद्धा खरे ने केबीसी में पति को लेकर कई सारी बातें साझा की थींपति ने पत्नी पर बदनाम करने और मानहानि करने का आरोप लगाया और कानूनी नोटिस भेजा हैशख्स ने कहा कि मेरी जानकारी के बगैर और मेरे साथ बातचीत किए बिना ही राय बना दी गई है

गुजरातः केबीसी में जाने और मंच से बदनाम करने के आरोप में एक पति ने अपनी पत्नी और चैनल पर मुकदमा ठोक दिया है। विनय खरे नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा शो में पहुंचकर लगाए आरोपों, बुराइयों का जवाब भी दिया और एक विचारधीन मामले को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति 13  के एक एपिसोड में श्रद्धा खरे नाम की एक महिला कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। अमिताभ बच्चन संग बातचीत में उसने अपने निजी जीवन में हुए संघर्षों का जिक्र करते हुए पति की काफी बुराई की थी जो उनके पति (विनय) को बिलकुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने केस कर दिया।

विनय खरे ने कानूनी नोटिस को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा कि एक विचाराधीन मामले का मानहानि के लिए मंच मुहैया कराने के लिए केबीसी और कानून से भी एक कदम आगे बढ़ने और मुझे बदनाम करने सहित फैसला सुनाने के लिए मेरी पत्नी को नोटिस भेजा है।  पति विनय खरे ने कहा कि मेरे उनके जैसे राजनीतिक संबंध नहीं हैं, लेकिन आखिरी तक लड़ूंगा।

उन्होंने आगे लिखा- मेरी जानकारी के बगैर और मेरे साथ बातचीत किए बिना मेरे बारे में राय बना दी गई है और वह यहां वहां तैर रही हैं। दिलचस्प विशेषण अब हटा दिए गए हैं। मैं वास्तव में अपने सभी शुभचिंतकों से मिले समर्थन की सराहना करता हूं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब