लाइव न्यूज़ :

Yamla Pagla Deewana Phir Se World TV Premiere:बाप-बेटों की ये जोड़ी मचाएगी धमाल, जानें कब और किस चैनल पर आएगी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: November 23, 2018 13:30 IST

Movie Yamla Pagla Deewana Phir Se World TV Premiere (Movie Yamla Pagla Deewana Phir Se World Television Premiere | मूवी यमला पगला दीवाना फिर से वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी यमला पगला दीवाना फिर से वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): इस फिल्म में बाप-बेटे की इस जोड़ी के अलावा कीर्ति खरबंदा, बिन्नू ढिल्लन, जॉनी लीवर, गुरमीत साजन और राणा रणबीर हैं।

Open in App

70 के दशक के सुपरहिट हीरों धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में आपको इन बाप बेटों की तिकड़ी देखने को मिलेगी। इसी साल अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रिमीयर होने जा रहा है। आगामी 25 नवंबर को ये फिल्म स्टार प्लस पर दोपहर एक बजे रिलीज होगी। आपको बता दें ये फिल्म यमला पगला दीवाना का सीक्वल है। 

ये है कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब में अपने भाई काला (बॉबी देओल) और दो बच्चों के साथ रह रहे वैद्य पूरन सिंह (सनी देओल) की है। जयवंत परमार (धर्मेंद्र) उनका क‍िराये दार है जो पेशे से वकील है। पूरन वज्र कवच नाम की दवाई बनाता है, जिसे पाने के ल‍िए मशहूर बिजनेसमैन माफिया उसके पीछे लग जाता है। अचानक उनकी मुलाकात चीकू (कृति खरबंदा) से होती है।

बिजनेसमेन वैद्य पूरण सिंह पर दवा का फॉर्मूला चुराने का आरोप लगा कर केस कर देता है। इसके बाद वकील जयवंत उनकी मदद करने गुजरात जाता है। 

क्यों देखें ये फिल्म

इस फिल्म में बाप-बेटे की इस जोड़ी के अलावा कीर्ति खरबंदा, बिन्नू ढिल्लन, जॉनी लीवर, गुरमीत साजन और राणा रणबीर हैं। फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, रेखा और गिप्पी ग्रेवाल केमियो रोल में दिखाई दिए हैं। हलांकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। मगर बाप बेटे की इस जोड़ी के दमदार अभिनय को देखने के लिए आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म रविवार को दोपहर एक बजे स्टार प्लस पर आएगी। 

टॅग्स :वर्ल्ड टीवी प्रीमियरधर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब