लाइव न्यूज़ :

Movie Gold World TV Premiere: अक्षय कुमार के सुपरहिट मूवी 'गोल्ड' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर देखिये 28 अक्टूबर रात 8 बजे

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 16, 2018 10:33 IST

Movie Gold World Television Premiere (मूवी गोल्ड वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी गोल्ड वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): अक्षय कुमार और मौनी रॉय अभिनीत मूवी Gold : The Dream That United Our Nation का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 28 अक्टूबर रात 8 बजे आप देख सकते हैं अपने टीवी पर.

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर: रीमा कागती निर्देशित और अक्षय कुमार - मौनी रॉय अभिनीत मूवी 'Gold : The Dream That United Our Nation' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर रविवार 28 अक्टूबर रात 8 बजे जी सिनेमा पर प्रसारित होगा।

कहानी- फिल्म की कहानी शुरू होती है बर्लिन ओलिंपिक (1936) से जहां ब्रिटिश इंडिया और जर्मनी हॉकी मैच खेलती है। टीम के साथ जूनियर मैनेजर के तौर पर तपन दास (अक्षय कुमार) होते हैं और टीम के कप्तान सम्राट (कुणाल कपूर) और इम्तियाज (विनीत कुमार सिंह )। जिनके शानदार गोल के बदौलत भारतीय टीम जर्मनी को धूल चटाती है और जीत हासिल कर लेती है। लेकिन जीत के बावजूद भी भारतीय टीम खुश नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटिश इंडिया का झंडा फहराया जाता है। सभी का सिर्फ एक ही सपना है कि वह आजाद भारत के लिए गोल्ड लाए। इस बीच वर्ल्ड वार शुरू होता है और युद्ध ख़त्म होते ही भारत को आजादी की खुशखबरी मिल जाती है। फिर शुरू होता है देश के पहले गोल्ड के सपने को पूरा करने का जद्दोजहद जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी तपन दास यानी अक्षय कुमार लेता है। देश को पहले गोल्ड दिलाने के लिए वह देश के हर कौने में जाकर बेस्ट हॉकी प्लेयर्स को सलेक्ट करता है लेकिन तपन की मेहनत उस समय बेकार हो जाती है जब भारत का बंटवारा हो जाता है। तपन की पूरी टीम टूट जाती है। सभी खिलाड़ी अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या तपन दोबारा फिर से टीम बना पाएगा? 200 साल की गुलामी का बदला भारतीय टीम कैसे लेगी? फिल्म की पूरी कहानी आजाद भारत के पहले गोल्ड की है। जिसे जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

डायरेक्शन- रीमा कागती की 'गोल्ड' की कहानी काफी दमदार है। जो आजादी के दौर और आजादी के बाद की कहानी को दिखाती है। डायलॉग्स और फिल्म के लोकेशन इसे एक अच्छी फिल्म बनाती है। फिल्म के ऐसे कई सीन हैं जो आपको काफी इमोशनल कर देंगे। लेकिन सेकंड हॉफ थोड़ा कम जरुर किया जा सकता था।

एक्टिंग- इस पूरी फिल्म में सिर्फ अक्षय कुमार छाए रहते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और डायलॉग कमाल की है। वहीं मौनी रॉय एक बंगाली पत्नी के किरदार को बखूबी निभाया है जो अपने पति को डांटती रहती हैं। वहीं कुणाल कपूर, अमित शाद और मुक्काबाज़ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लाजवाब अभिनय किया है और सनी कौशल पंजाबी किरदार में बिल्कुल फिट नजर आते हैं। 

देखिये वीडियो -

टॅग्स :गोल्ड फिल्मवर्ल्ड टीवी प्रीमियरअक्षय कुमारमौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब