लाइव न्यूज़ :

Pavitra Rishta 2 को बॉयकॉट करने की उठी मांग, एकता कपूर पर भी निकाला गुस्सा- हमारा मानव केवल सुशांत है और...

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 10:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 रखा है। उनका कहना है कि उनके लिए मानव केवल सुशांत सिंह राजपूत हैं और कोई नहीं। यूजर्स ने एकता कपूर भी काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र रिश्ता के दूसरा सीजन लाने की वजह से एकता कपूर ट्विटर पर हुईं ट्रोलयूजर्स ने कहा- हमारा मानव केवल सुशांत हैपवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का किरदार निभाया था

टीवी का चर्चित शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन की शूटिंग चालू हो चुकी है। इस टीवी शो के जरिए ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा और बाद के दिनों में एक सफल फिल्म स्टार बनें। सुशांत सिंह ने इस सीरियल में मानव का किरदार निभाया था। अब एकता कपूर 'पवित्र रिश्ता 2.0' लेकर आ रही हैं जिसमें मानव के रूप में शहीर शेख नजर आएंगे। सुशांत सिंह के फैंस इसी पर भड़के हुए हैं। और पवित्र रिश्ता 2.0 को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 रखा है। उनका कहना है कि उनके लिए मानव केवल सुशांत सिंह राजपूत हैं और कोई नहीं। यूजर्स एकता कपूर भी काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने एकता कपूर को टैग करते हुए लिखा- क्या आप कृपया हमें बता सकती हैं इस शो "पवित्र रिश्ता" का दूसरा सीज़न करने की क्या ज़रूरत है? क्योंकि सुशांत हमारे बीच नहीं हैं। क्या आपने सच में सोचा था कि कोई भी उसकीजगह ले सकता है? भ्रम में हो तो बहार आ जाओ। हम सब करेंगे #BoycottPavitraRishta2 हमारा मानव केवल सुशांत है।

वहीं एक यूजर ने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा- सुशांत ने अपना करियर मानव से शुरू किया था। उस रोल में उसने अपना वास्तविक स्वभाव दिखाया था। कृपया सुशांत सिंह के नाम पर पैसा मत बनाओ। हमारा मानव केवल सुशांत है।

एक यूजर ने लिखा- सुशांत सिंह की जगह कोई और नहीं ले सकता। मानव केवल हमारा सुशांत सिंह राजपूत है। शर्म आनी चाहिए एकता कपूर।

गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता लोखंडे ने शहीर शेख के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो 'पवित्र रिश्ता 2.0' के शूटिंग सेट की थी। तस्वीर में अंकिता लोखंडे 'अंकिता' के अवतार में सूट पहने हुए, गुथी हुई चोटी बांधे सिंपल लुक में थीं। वहीं शहीर शेख का लुक मानव यानी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही नजर आया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट