लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता शाहीर शेख के पिता की कोरोना से हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर, हिना खान ने दिया दिलासा

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2022 14:51 IST

हिना खान ने शाहीर शेख को दिलासा देते हुए लिखा, सब्र करो मेरे दोस्त, मैंने तुमसे कहा था, वह बहुत जल्द स्वस्थ और खुश होकर घर आएगा.. इंशाअल्लाह।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से संक्रमित होने के बाद शाहीर शेख के पिता अस्पताल में भर्ती हैंशाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह वेंटिेलेटर पर हैंहिना खान ने अभिनेता के पिता के लिए दुआएं मांगी हैं

मुंबईः लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता शाहीर शेख ने बताया कि कोरोना वायरय से संक्रमित होने के कारण उनके पिता की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में ‘वेंटिलेटर’ पर हैं। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की। धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के अभिनेता ने मंगलवार शाम ट्वीट कर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में बताया।

शेख ने अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मेरे पिता वेंटिलेटर पर हैं, कोरोना वायरस से गंभीर रूप से पीड़ित हैं.. उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।’’ शेख के पिता के नाम और उनकी उम्र की पुष्टि नहीं हो पाई है। हिना खान, करणवीर शर्मा और वत्सल सेठ सहित छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हिना खान ने शाहीर शेख को दिलासा देते हुए लिखा, सब्र करो मेरे दोस्त, मैंने तुमसे कहा था, वह बहुत जल्द स्वस्थ और खुश होकर घर आएगा.. इंशाअल्लाह। वहीं करणवीर शर्मा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता से पूछा कि क्या आपको कुछ चाहिए।

शेख हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के नए सीज़न में नजर आए थे। महानगर पालिका के अनुसार, मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 6,149 नए मामले सामने आए और संक्रमण से सात और मरीजों की जान गई, जबकि 12,810 लोग ठीक हुए। भाषा निहारिका शाहिद शाहिद

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिना खानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट