लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शिंदे के लिए स्वामी ओम ने कह डाली इतनी बड़ी बात, सुनकर रह जाएंगे हैरान

By ललित कुमार | Updated: January 20, 2018 13:21 IST

स्वामी का कहना की शिल्पा के विनर बनने के पीछे उनका हाथ है।

Open in App

हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे को लेकर स्वामी ओम ने इतना कुछ कह डाला है, जिसे सुनकर आपको खुद यकीन नहीं होगा कि क्या ऐसा हो सकता है। शिल्पा शिंदे के बारे उन बातों का खुलासा करने से पहले आपको बता दूँ, कि स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 के कंटेस्टेंट रह चुके है। स्वामी ओम की आपत्तिजनक हरकतों की वजह से सलमान खान ने उन्हें इस शो से बाहर निकल दिया था। इससे पहले सलमान ने स्वामी ओम की मुंह बोली बेटी प्रियंका जग्गा को इस शो से हाथ धोना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं स्वामी ओम के ऊपर  महिलाओं के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान देने को लेकर शिकायत भी दर्ज की गयी हैं।

बात करें शिल्पा को लेकर स्वामी ओम के द्वारा दिए गए बयान कि तो स्वामी का कहना की शिल्पा के विनर बनने के पीछे उनका हाथ है। जी हाँ यह बात सुनकर हैरानी तो जरूर हुई होगी। स्वामी ओम ने कहा है कि शिल्पा उनकी बेटी है और उनका भाई आशुतोष उनके पीछे कई सालों से पड़े थे कि मैं शिल्पा को 'बिग बॉस' में जाने के लिए उसे मनाऊं क्योंकि शिल्पा इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। शिल्पा इस बात को बिग बॉस में कई बार बोल चुकी हैं कि लोगों के सामने उनकी इमेज पहले बहुत गलत थी। लेकिन इस शो के बाद उनकी एक अलग ही पहचान बन चुकी है।

इसी बात का सहारा लेकर स्वामी ओम कहना है कि उन्होंने शिल्पा को इस बात के राजी किया और समझाया की मैं स्वामी ओम हूँ। यह सब मेरे साथ पहले ही हो चुका है लेकिन तुम्हें इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं अपनी गारंटी से तुम्हें भेज रहा हूं। इसके बाद स्वामी ओम यह तक कह डाला कि सलमान से खुद उन्होंने  स्पेशली कहा था, की शिल्पा के साथ किसी भी तरह का कोई बुरा बर्ताव नहीं होना चाहिए। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो स्वामी ओम ही जानें, लेकिन वो पहले भी कुछ दूसरे कंटेस्टेंट को लेकर इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं।

टॅग्स :शिल्पा शिंदेबिग बॉस 11बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा