लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: ये सदस्य इस हफ्ते हुए नॉमिनेट, श्रीसंत ने जसलीन को दिया खास तोहफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 23, 2018 13:21 IST

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में सोमवार का दिन फैंस के लिए काफी तड़के भरा रहा। शो में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

Open in App

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में सोमवार का दिन फैंस के लिए काफी तड़के भरा रहा। शो में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इसके साथ ही बिग बॉस ने शो में ट्विस्ट लाते हुए दो वाइल्ड कार्ड एंट्रीज को स्पेशल पावर के साथ घर में भेजा गया। वहीं, इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए  अनूप जलोटा, सबा खान, सृष्टि रोड और सुरभि राणा घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

इतना ही नहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद से ही बिग बॉस के घर में हंगामा शुरू हो गया है। रोहित और मेघा के आने के बाद घर में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट गेम में बचे रहने के लिए अपने दोस्त बढ़ाने में लग गए हैं। वहीं, श्रीसंत की बात की जाए तो वह अब घर में अपनी छवि को बदलने पर उतर आए हैं और इसके लिए नए दोस्त बनाते नजर आए। 

दरअसल श्रीसंत ने अब जसलीन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद श्रीसंत काफी दुखी थी, तभी जसलीन ने आकर उनसे बात की। इसके बाद श्रीसंत को अच्छा लगा और उन्होंने जसलीन से दोस्ती करते हुए उसे अपना ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। 

बिग बॉस के घर के नए मेहमान बनने वाले हैं टीवी स्टार रोहित सुचांती और बिग बॉस मराठी के पहली विनर मेधा धाडे। ये दोनों घर में एंट्री के साथ ही श्रीसंथ के खिलाफ लामबंदी शुरू कर चुके हैं और घरवालों को क्रिकेटर के खिलाफ भड़काने के काम में लग चुके हैं।

मेधा धाड़े बिग बॉस मराठी की विनर होने के साथ ही टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। वहीं, जो घरवाले पहले से घर में मौजूद हैं उनके लिए बाहर से सब कुछ देखकर आए नए प्रतियोगियों के साथ तालमेल बिठाना खासा मुश्किलों से भरा हो सकता है।

टॅग्स :बिग बॉस 12जसलीन मथारूएस श्रीसंतबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा