लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: 'बिग बॉस' ही नहीं इन रियलटी शो में अपना तड़का लगा चुके हैं श्रीसंत, जानिए कौंन से हैं वो शोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2019 09:23 IST

Sreesanth Birthday Special: स्पॉट फिक्सिंग में फंसने वाले खिलाड़ी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने 6 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े बागी खिलाड़ी यानि साल 2013 के आईपीएल सीजन में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने वाले खिलाड़ी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने 6 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीसंत अब खिलाड़ी की छवि से बाहर निकलकर एक नई पहचान फैंस के सामने बना चुके हैं। जल्द ही वह महेश भट्ट की फिल्म कैबरे में नजर आने वाले हैं। बर्थडे बॉय श्रीसंत अब छोटे पर्दे पर फैंस के बीच सबसे ज्यादा फेमस हैं। वह कई रियलटी शो में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं कौन से वो शो हैं जिनमें श्रीसंत अब तक नजर आ चुके हैं।

झलक दिखला जा 7

सबसे पहले फैंस ने 'झलक दिखला जा 7' में श्रीसंत को देखा था। इस शो को अचानक से उन्होंने बीच छोड़ दिया था। कहा जाता है कि क्रिकेटर को तय समय से पहले अपना एक्ट करने को कहा गया था जिसपर वे नाराज़ हो गए थे। उन्होंने अपना एक्ट परफॉर्म तो किया, लेकिन खुश नहीं थे। इससे वो इतना नाराज हो गए थे कि श्रीसंत स्टेज छोड़ कर चले गए और बुलाने पर भी वापिस नहीं आये। वह खुद जज रहीं माधुरी दीक्षित के बुलाने पर भी वापस नहीं आए थे। 

खतरों के खिलाड़ी 9

ऐसे तो फैंस को लगता है कि बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी शो शूट हुआ है लेकिन ऐसा नहीं। खतरों के खिलाड़ी 9 की शूटिंग बीते साल गर्मियों में अर्जंटीना में हुई थी। इस शो का हिस्सा भी श्रीसंत बनें थे। शुरूआत में उन्होंने सारे स्ट्रंट भी बहुत अच्छे किए थे। इस कारण से वह सभी के बीच छा गए थे। लेकिन हाल ही में सभी ने देखा है कि वह गुस्से में शो को छोड़ चुके हैं। 

बिग बॉस 12

बिग बॉस 12 श्रीसंत के करियर का यू-टर्न कहा जा सकता है। इस शो ने उनको एक नई पहचान दिलाई है। शो में वह रनरअप रहे और फैंस के बीच अपनी एक नई पहचान बनाई। इस दौरान कई बार श्री ने घर से भागने की कोशिश की तो कई बार शो छोड़ने की धमकी दी। लेकिन इस बार वह लास्ट तक टिके और और शो के फाइनलिस्ट रहे। हर किसी को लगता रहा था कि वह विजेता बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह रनरअप रहे थे।

टॅग्स :एस श्रीसंतबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब