लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में दीपक ने हिना खान का उड़ाया ऐसा मजाक, आग-बबूला हुए फैन

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 28, 2018 15:58 IST

अभी तक बिग बॉस 12 की सारी टीआरपी अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी प्रेमिका जसलीन ले गई हैं। लेकिन अब उनकी कहानियां भी ठंडी पड़नी लगी हैं।

Open in App

बिग बॉस 12 के घर के अंदर अब विवादों का सुरूर चढ़ने लगा है। अभी तक तो सभी प्रतिभागी एक दूसरे को समझने और उनके साथ अच्छे मेल-मिलाप और हंसी-मजाक के साथ रह रहे थे। लेकिन जैसे ही बिग बॉस टास्‍क देना शुरू करते हैं लोगों के स्वार्थ और उनके अंदर की असलियत बाहर आने लगती है।

इसी क्रम में बिग बॉस के सीजन 12 में पहला टास्‍क, लग्जरी बजट अब पूरा होगा है। लेकिन इसके पूरा होते-होते ही सेलिब्रेटी टीम के दीपक ने पूर्व प्रतिभागी हिना खान का जमकर मजाक उड़ा दिया है। उनका वीडियो वायरल हो गया है। अभी इस पर हिना खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह जाहिर है कि अब हिना खान के चाहने वालों के निशाने पर दीपक आ गए हैं।

यही नहीं दर्शकों ने पिछले सीजन के सबसे चर्चित चेहरे विकास गुप्ता को भी घर में देख लिया है। यह बात सबको पता है कि विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे में किस स्तर के मतभेद थे। दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते ‌थे। अब ऐसा बताया जा रहा है कि विकास को एक खास मकसद बिग बॉस के घर में भेजा गया है।यह खास मकसद क्या है इसका अभी साफ-साफ खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने दीपक कक्कड़ को आते ही दोगला बोलकर गर्मी बढ़ा दी है। उल्लेखनीय हे कि बिग बॉस का पूरा शो ही विवादों की नींव खड़ा रहा है। अगर घर के अंदर के सदस्य कुछ विवादित ना करें तो शो के टीआरपी को खासा नुकसान होता है।

अभी तक बिग बॉस 12 की सारी टीआरपी अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी प्रेमिका जसलीन ले गई हैं। लेकिन अब उनकी कहानियां भी ठंडी पड़नी लगी हैं। ऐसे में आगे के एपिसोड में जान भरने के लिए विकास को बिग बॉस के घर में आए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि विकास के बाद शिल्पा को भी कुछ दिनों के लिए घर के अंदर बुलाया जा सकता है। ऐसे में घर वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा