लाइव न्यूज़ :

'कुमकुम भाग्य' शो का हिस्सा नहीं होने पर टूटा शिखा सिंह का दिल, कहा- मुझे बताया तक नहीं गया

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 13:50 IST

'कुमकुम भाग्य' में आलिया के रोल से शिखा सिंह ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ऐसे में उनका शो का हिस्सा नहीं होना फैंस के साथ-साथ उनके लिए भी एक बड़ा झटका है।

Open in App
ठळक मुद्देक इंटरव्यू के दौरान शिखा सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर हैरानगी जताई। 'कुमकुम भाग्य' के बारे में बात करते हुए इस दौरान शिखा काफी भावुक नजर आईं। आलिया के रोल में नजर आने वाली रेहाना पंडित 'कुमकुम भाग्य' के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं।

जी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'कुमकुम भाग्य' में पिछले छह सालों से आलिया का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शिखा सिंह अब शो का हिस्सा नहीं होंगी। एक्ट्रेस शिखा सिंह की जगह रेहाना पंडित को यह रोल ऑफर किया गया है।  टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू के दौरान शिखा सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर हैरानगी जताई। 

शिखा सिंह के मुताबिक वह अब शो का हिस्सा नहीं होंगी, इस बात की जानकारी मेकर्स ने उन्हें अब तक नहीं दी है। शिखा सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। लिहाजा वह मैटरनिटी ब्रेक पर चल रही थीं। शिखा सिंह ने कहा कि शो में उन्हें रिप्लेस किए जाने के बारे में मेकर्स ने अभी तक ऑफिशली इन्फॉर्म नहीं किया है। 

शिखा को 2021 तक वापस लौटने की थी उम्मीद

'कुमकुम भाग्य' के बारे में बात करते हुए इस दौरान शिखा काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैंने शो छोड़ा नहीं हैं और मैं जनवरी 2021 तक वापस लौटने की उम्मीद कर रही हूं। लेकिन मुझे लगता है कि उस वक्त तक प्रॉडक्शन हाउस द्वारा मेरे लिए इंतजार न किया जाना बड़ी नाइंसाफी है। कोविड-19 के दौरान मैं दोबारा काम शुरू नहीं कर सकती क्योंकि घर में एक छोटी बच्ची है।'

'कुमकुम भाग्य' के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं रेहाना पंडित

हालांकि, आलिया के रोल में नजर आने वाली रेहाना पंडित 'कुमकुम भाग्य' के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इस रोल को पावरफुल और चैलेंजिंग बताया। इसके साथ ही सालों से आलिया का रोल निभाने वाले शिखा को लेकर भी रेहाना पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिखा के लिए मैं बहुत खुश हूं, वह अभी मां बनी हैं और मुझे लगता है कि उनकी बेटी की वजह से ही मुझे इतना दमदार रोल मिल पाया। 

टॅग्स :कुमकुम भाग्यबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब