लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: आखिर बिग बॉस की आवाज के पीछे का चेहरा किसका, सामने आया घरवालों को नचाने वाला शख्स

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 30, 2020 13:48 IST

ये आवाज अतुल कपूर की है, जो वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. साल 2006 में जब बिग बॉस शुरू हुआ था तब से ही अतुल बिग बॉस से साथ जुड़े हुए हैं.

Open in App

'बिग बॉस चाहते है' ये वही आवाज़ है जो हम सब बिग बॉस के घर में सुनते है. ये वो दमदार आवाज़ जो बिग बॉस के घर में  कंटेस्टेंट से टास्क कराती है।

उनको सजा सुनाती है, उनको आदेश देती है उनको झाड़ लगाती है साथ ही उन्हें मोटीवेट करतीं है. लेकिन आप सब भी ये जानना चाहते है की आवाज के पीछे का चेहरा किसका है जो कभी शो पर सामने नहीं आया है. हम आपको बताएँगे कौन हैं वो शख्स. 

ये आवाज अतुल कपूर की है, जो वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. साल 2006 में जब बिग बॉस शुरू हुआ था तब से ही अतुल बिग बॉस से साथ जुड़े हुए हैं. बिग बॉस के घर में बैकग्राउंड सबको में इन्‍हीं की आवाज सुनाई देती है और सभी इनके आदेश का पालन करते हैं. 

अतुल कपूर का जन्म 28 दिसंबर, 1966 को हुआ था. साल 2002 में सोनी टीवी के साथ उन्होंने बतौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. अतुल की हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है. इतना ही नहीं अतुल कई बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों और टीवी एड्स में वॉइस ओवर कर चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने से करीब एक महीने पहले ही अतुल कपूर सीक्रेट रूम में आ जाते हैं. यहां अतुल भी बाकी कंटेस्टेंट की तरह रहते हैं. 3-4 महीने तक अतुल के पास न मोबाइल फोन होता है, न ही वो अपने घरवालों या रिश्तेदार से बात करते हैं. यहां तक की उनकी लोकेशन के बारे में भी किसी को कोई खबर नहीं होती है.

बिग बॉस के पूरे सीजन तक अतुल कपूर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट पपर कड़ी निगरानी रखते है. अतुल सभी घरवालों को आदेश देने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं. अतुल कपूर की दमदार आवाज़ सभी को बहुत पसंद है. आज अतुल कपूर की आवाज बिग बॉस की पहचान बन गई है.

 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा