लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को राखी क्यों बांधना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत, बताई वजह

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 18:06 IST

रक्षा बंधन नजदीक है ऐसे में राखी सावंत ने अपने आगे के प्लान के बारे में बताया। एंटरटेनमेंट क्वीन ने रक्षा बंधन के प्लान को साझा किया। पिंकविला से बात करते हुए राखी ने कहा, "मैं सलमान भाई को राखी बांधना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मेरी मां को एक नई जिंदगी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने राखी सावंत की काफी मदद कि है ये सलमान ही थे जिनकी वजह से राखी अपनी मां की जिंदगी बचा पाई थी बिग बॉस ओटीटी का प्रसारण होता है, इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं

मुंबई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वो लाइम लाइट में बनी रहें। अभी कुछ दिन पहले की बात है जब राखी सावंत स्पाइडर मेन का ड्रेस पहन कर बिग बॉस ओटीटी के सेट पर पहुंच गई थीं। उनके इस हरकत से सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बना था, और उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो के माध्यम से खुलासा किया, कि वह इस बात से परेशान थी कि उसे अभी तक बिग बॉस ओटीटी में आमंत्रित नहीं किया गया है। राखी ने कहा कि बिग बॉस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने उनसे वादा किया है कि वे बिग बॉस के हर शो का हिस्सा बनेंगी।

राखी ने सवाल किया कि जब सिडनाज ( सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल )  को आमंत्रित किया जा सकता है तो फिर मुझे क्यों नहीं? बहरहाल, इस बार रक्षा बंधन पर राखी सावंत का एक बेहद खास प्लान है।

रक्षा बंधन पर राखी का प्लान

रक्षा बंधन नजदीक है ऐसे में राखी सावंत ने अपने आगे के प्लान के बारे में बताया है। एंटरटेनमेंट क्वीन ने रक्षाबंधन के प्लान को साझा किया। पिंकविला से बात करते हुए राखी ने कहा, "मैं सलमान भाई को राखी बांधना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मेरी मां को एक नई जिंदगी दी है। दरअसल सलमान खान ने राखी सावंत की काफी मदद कि है ये सलमान ही थे जिनकी वजह से राखी अपनी मां की जिंदगी बचा पाई थी। 

उन्होंने कहा काश कोई सलमान की फोटो के साथ एक कस्टमाइज्ड राखी बना दे जिससे कि मैं सलमान भाई को राखी बांध पाऊं। सलमान के अलावा भी राखी कुछ और लोगों को राखी बांधना चाहती हैं। राखी ने कहा "मैं विकास गुप्ता और राकेश के साथ संजय दादा को भी राखी  उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। बिग बॉस सीजन 13 में विकास के साथ राखी की अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने सीजन 13 में बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री की थी।

इसी बीच वूट पर बिग बॉस ओटीटी का प्रसारण होता है, इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रतियोगी हैं राकेश बापट, शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, जीशान खान, प्रतीक सहजपाल, अक्षरा सिंह, मिलिंद गब्बा, नेहा भसीन, रिधिमा पंडित, करण नाथ, निशांत भट्ट और मूस जट्टाना।

टॅग्स :राखी सावंतसलमान खानबिग बॉसकरण जौहररक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब