लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा की शादी: कृष्णा अभिषेक समेत छोटे पर्दे के सितारे पहुंचे कपिल के घर, जमकर किया धमाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 15:09 IST

शादी से पहले अमृतसर में पूरे परिवार,दोस्तों और साथ ही कृष्णा अभिषेक व सुमोना चक्रवर्ती भी समारोह में शामिल होंगे।

Open in App

कॉमेडी के मशहूर कलाकार कपिल शर्मा की शादी की तैयारियां बहुत धूमधाम से चल रही हैं। 12 दिसंबर को कपिल शर्मा व गिन्नी चतरथ की शादी हो जाएगी। शादी से पहले अमृतसर में पूरे परिवार,दोस्तों और साथ ही कृष्णा अभिषेक व सुमोना चक्रवर्ती भी समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं। कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा पूरे ग्रुप के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सांझा की है। 

कपिल के शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई है। कपिल शर्मा की बहन के घर पर बीती रात माता की चौकी की आयोजन किया गया था।

वहीं, 10 दिसंबर को गिन्नी के हाथों में कपिल के नाम की मेहंदी भी लग गई है। काफी लंबे समय के बाद 12 दिसंबर को कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ के होमटाउन जालंधर में शादी करेगें। बीते कुछ हफ्तों में गिन्नी चतरथ के घर में अखंड पाठ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कपिल का कहना है कि वो शादी के बाद अमृतससर में एक पारिवारिक रिसेप्सन किया जाएगा। इसके अलावा 24 दिसंबर को कपिल शर्मा मुबंई में भी एक ग्रेंड रिसेप्सन की पार्टी देगें। जिस में लगभग बॉलीवुड कलाकार और प्रसिद्ध कॉमेडियन व अन्य लोग शामिल होगें। आईएएनएस ऐजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल का कहना है कि यह शादी बहुत बड़े पैमाने पर होगी,उनकी मां भी यही चाहती है। गिन्नी अपने मां-बाप की इकलौती संतान है,सब चाहते है ये शादी बड़े धूमधाम से हो।

वैसे देखा जाए तो कपिल शर्मा मुबंई में होने वाले रिसेप्सन से एक दिन पहले 23 दिसंबर को नए शो के सेट पर नजर आने वाले है। दर्शकों को कपिल शर्मा के शो को लेकर काफी उत्सुक है। कपिल शर्मा के शो में फिर से कीकू शारदा,चंदन प्रभाकर,सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा अभिषेक ‘द कपिल शर्मा ‘के नए सीजन  में नजर आने वाले है। जो अपने दर्शकों का फिर से दिल जीतने वाले है। हालांकि ‘द कपिल शर्मा शो ‘ के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ मसहूर गुलाटी यानि सुनिल ग्रोवर इस शो में नजर नही आएगें।  

(दुष्यंत राघव इंटर्न)

टॅग्स :कपिल शर्माकृष्णा अभिषेक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब