लाइव न्यूज़ :

छोटे पर्दे की हलचल, जानिए क्या चल रहा आपके फेवरेट स्टार की दुनिया में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 29, 2018 16:09 IST

ऐसे में गत दिनों एक चैनल के टॉक शो के लिए नारायणी और गौरव को एक साथ एप्रोच किया गया। अब एक सुखद एहसास की तरह दोनों ही इस टॉक शो को करने के लिए तैयार हो गए।

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई: टेलीविजन की इंडस्ट्री में दोस्ती की एक बयार फिर चलने लगी है। कभी नारायणी शास्त्री और गौरव चोपड़ा छोटे पर्दे के पॉवरफुल कपल थे लेकिन कुछ कारणों से उस रिश्ते में एक दूरी आ गई। दोनों ने अपना अलग-अलग रास्ता चुन लिया। इनके संबंधों में एक ऐसा भी दौर आया था, जब दोनों एक दूसरे की छाया से भी दूर रहते थे। गौरव ने बेंगलुरु की लड़की हिसिता से शादी कर लिया और नारायणी ने स्टिवन ग्रोवर से। ऐसे में गत दिनों एक चैनल के टॉक शो के लिए नारायणी और गौरव को एक साथ एप्रोच किया गया। अब एक सुखद एहसास की तरह दोनों ही इस टॉक शो को करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद नारायणी की दिलचस्प प्रतिक्रिया थी, ‘मैं गौरव के बारे में बहुत कुछ जानती हूं। लेकिन परदे के सामने मैं कुछ भी नहीं कहूंगी। इससे उनकी पत्नी हिसिता को दुख हो सकता है।’ यह कहकर एक तरह से उन्होंने गौरव की अच्छी चुटकी ली है।

कयामत ढा रही हैं करिश्मा  

स्टार प्लस के शो ‘कयामत की रात’ में इन दिनों अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के चर्चे हैं। वह इसमें गौरी महेंद्र ठाकुर का महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रही हैं। बेहद बोल्ड और ग्लैमर करिश्मा एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। इसलिए छोटे परदे के कई किरदार उनके नाम आसानी से हो जाते हैं। इन दिनों उनके शो ‘कयामत की रात’ के साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है। यहां भी उनके एक्टिंग और ग्लैमर दोनों का जादू चल रहा है। करिश्मा अब जैसे ऐसे सवालों का इंतजार करती हैं। इस दौरान कुछेक फिल्मों और कई टीवी शो में काम करने का उनका आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। वह कहती हैं, ‘अब किसी भी तरह के चैलेंजिंग किरदार को पकड़ने से मैं घबराती नहीं हूं। वह चाहे ‘नागिन-3’ हो या ‘कयामत की रात’, रोल छोटा हो या बड़ा, मैं हर रोल को पहले अच्छी तरह से जज करती हूं,  फिर उसे अपने हिसाब से प्ले करने की तैयारी करती हूं। इसके बाद शॉट के दौरान मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती है। जहां तक मेरे लुक का सवाल है, यह तो पूरी तरह से आपके फिटनेस वर्कआउट पर निर्भर करता है।’

करण का दिल 

अच्छे व्यक्तित्व के धनी अभिनेता करण कुंद्रा छोटे परदे का एक लोकप्रिय नाम है। वह इन दिनों सोनी पर चल रहे डेली शो ‘दिल ही तो है’ में ऋत्विक नून का किरदार कर रहे हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह बेहिचक मानते हैं कि यह भी एक रुटीन टाइप का सीरियल है। वह हंसकर बताते हैं, ‘असल में डेली सोप में सब्जेक्ट का टोटा हो गया है। वही एक ढर्रे की कहानियां आ रही हैं। ऐसे में हम जैसे एक्टर को बहुत परेशानी हो रही है, जो कुछ नया करना चाहते हैं। फिर सीरियल से दिल ऐसा लगा है कि इंकार करके जाएं कहां। इसलिए जो सीरियल मिलता है, उससे ही दिल लगा बैठते हैं।’

खुश हैं रुबीना और अभिनव 

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ल की शादी के लगभग दो माह हो चुके हैं। दोनों की शादी का भी दिलचस्प किस्सा है। कभी उनकी शादी होगी या नहीं इसे लेकर कई खबरें आई थीं। 2015 से इनका रिश्ता है, फिर भी किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों अंतत: शादी कर लेंगे। असल में इससे पहले भी रुबीना का कई पुरुषों से रिश्ता जुड़ा था। पर कोई भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। लेकिन अभिनव बराबर ही इस रिश्ते को लेकर कॉन्फिडेंस थे। गणपति के उत्सव में दोनों का परिचय हुआ था। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के प्रेम में गिरफ्त हो गए। इसके बाद अभिनव का मीठा सरप्राइज हो या रुबीना का केयरिंग एटीट्यूट, इस रिश्ते को मजबूत बनाता चला गया। मगर बावजूद इसके कई बार शादी की बात टलती रही। लेकिन फिर अभिनव ने कुछ प्रेम का ऐसा राग छेड़ा कि शिमला के एक भव्य बंगले में यह प्यार परिणय सूत्र में बंध गया। अब हाल में मुंबई के एक होटल में अभिनव और रुबीना ने अपने टीवी और फिल्मी दोस्तों को एक पार्टी दी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :रुबीना दिलेककरिश्मा तन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Baby Bump: रुबीना दिलैक ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, अमेरिका में मना रही हैं वेकेशन

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pregnancy: रुबीना दिलैक ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, कंफर्म की प्रेग्नेंसी, देखें तस्वीरें

टीवी तड़कारुबीना दिलैक ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, ट्रिप से पति अभिनव शुक्ला संग साझा की नई तस्वीरें, कहा- जल्द करेंगे नन्हे यात्री का स्वागत

बॉलीवुड चुस्कीऑरेंज थाई-हाई स्लिट ड्रेस में करिश्मा तन्ना ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

टीवी तड़काडेनिम आउटफिट में करिश्मा तन्ना लग रही है बला की खूबसूरत, तस्वीरें देखें फैंस हुए दीवाने

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब