लाइव न्यूज़ :

KBC 14: हर बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में क्यों लौट आते हैं अमिताभ बच्चन, जानिए इस सवाल का बिग बी ने क्या दिया जवाब?

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2022 08:17 IST

बिग बी का केबीसी के साथ 22 साल का जुड़ाव रहा है और इस नए सीजन में मेजबान के रूप में उनकी 13वीं यात्रा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार 7 अगस्त से शुरू हो रहा है यह गेम शो भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाएगाबुधवार शो के लॉन्च पर अमिताभ बच्चन ने प्रेस मीट में केबीसी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' वर्ष 2000 में शुरू हुआ था

मुंबईः टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का प्रसारण कुछ ही दिनों में होने लगेगा। इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। बुधवार को अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के सेट पर मीडिया को होस्ट किया। प्रेस मीट के दौरान उन्होंने आने वाले सीजन को लेकर कई सवालों के जवाब दिए।

रविवार 7 अगस्त से शुरू हो रहा है यह गेम शो भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाएगा, जिसमें आमिर खान, सुनील छेत्री,  मैरी कॉम और दो सशस्त्र बल अधिकारी शामिल होंगे। बिग बी का केबीसी के साथ 22 साल का जुड़ाव रहा है और इस नए सीजन में मेजबान के रूप में उनकी 13वीं यात्रा होगी। इस बीच ऐसी खबरें भी आईं कि वे इस शो को होस्ट नहीं करेंगे लेकिन वे हर बार शो से मैं लौट आते हैं।

इस सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि  “जो लोग यहां सेट पर आते हैं। वे वही हैं जो मुझे वापस लाते हैं। मेरे मंच पर आने पर जिस तरह से वे मेरा स्वागत करते हैं, और जिस तरह से वे हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करते हैं। यही वजह है कि मैं हर सीजन में वापसी करता हूं।"

इंडियन एक्सप्रेस से उन्होंने शो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह हर बार कैसे घबरा जाते हैं। एक बार फिर स्टूडियो के दर्शकों के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि कैसे उनकी ऊर्जा उन्हें शूटिंग के साथ आगे बढ़ने में मदद करती है। बकौल अमिताभ बच्चन, “यह भयंकर (बहुत भयानक) है। सेट पर आते ही मेरे हाथ-पैर कांपने लगते हैं। मुझे आश्चर्य है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं। यह सब कैसे होगा? हर दिन मुझे डर लगता है, यह सोचकर कि मैं अपना आचरण कैसे करूंगा। हालांकि, जब मैं यहां दर्शकों को देखता हूं, तो मुझे प्रेरणा मिलती है।''

बिग बी ने आगे कहा,  ''जब भी मैं (सेट पर) आता हूं तो सबसे पहले मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उन्हीं की वजह से हम यहां हैं। जिस तरह से वे शो के लिए अपनी रुचि और प्यार दिखाते हैं, वह हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।'' 

 बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। 22 लंबे वर्षों से, क्विज शो दर्शकों की पहली पसंद रहा है और दर्शकों का प्यार बटोरता रहा है।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब