लाइव न्यूज़ :

KBC 12: पढ़ाई के लिए मां ने बेचे गहने, गरीब किसान के बेटे का है IAS बनने का सपना, क्या बन पाएगा करोड़पति?

By अमित कुमार | Updated: November 30, 2020 09:50 IST

अमिताभ बच्चन अपने शो केबीसी में तेज बहादुर नामक युवक से एक करोड़ का सवाल पूछते हैं। क्या वह उसका भी सही जवाब देकर इस सीजन के चौथे करोड़पति बनेंगे?

Open in App
ठळक मुद्देकबीसी के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया कि एक युवक एक करोड़ के सवाल का जवाब दे रहा है।तेज बहादुर काफी गरीब परिवार से हैं और उनका सपना IAS बनने का है। इस सीजन में सबसे पहले नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीतकर शो को सबसे पहली करोड़पति बनी थी।

भारत का सबसे बड़ा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह सीजन अभी तक कमाल का गुजरा है। इस सीजन तीन महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस हफ्ते सीजन का चौथा करोड़पति मिलेगा या नहीं? दरअसल, तेज बहादुर नामक एक युवक इस हफ्ते एक करोड़ के सवाल का जवाब देने वाला है, लेकिन वह इसका जवाब सही दे पाता है या नहीं इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। 

सोनी चैनल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें IAS बनने का सपना देखने वाले तेज बहादुर 50 लाख का सही जवाब देते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ा का सवाल पूछते हैं, लेकिन इस सवा का वो सही जवाब दे पाते हैं या नहीं ये प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। वीडियो में वह एक करोड़ के सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं।

तेज बहादुर बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता किसान हैं, लेकिन तेज बहादुर का सपना आईएस बनने का है। अपने बेटे के इस सपने को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। प्रोमो में तेज बहादुर बताते नजर आते हैं कि किस तरह उनकी पढ़ाई के लिए मां ने अपने कान के कुंडल गिरवी रखे, जिसके बाद वह शिक्षा हासिल कर पाए।  

केबीसी अक्सर अपने कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में रहता है। अभी तक इस शो पर इस सीजन तीन महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। बस्तर की रहने वालीं अनूपा दास (केबीसी इस सीज़न में 1 करोड़ रुपए जीतने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बनी थी। अनूपा 15 सवालों का सही जवाब देकर शो में 1 करोड़ रुपए जीत चुकी है। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनसोनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब