लाइव न्यूज़ :

Koffee With Karan: पंड्या-राहुल के विवादित कमेंट्स पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई रातों तक नहीं आई नींद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2019 09:10 IST

करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण 6 में क्रिकेटर हार्दिक पंडया और केएल राहुल के विवादित कमेंट्स का काफी विरोध हुआ।

Open in App

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' अक्सर चर्चा में रहता है । इस शो में अक्सर सेलेब निजी जिंदगी को लेकर कई अहम खुलासे करते हैं। ऐसे में हाल में इस में क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या शो में पहुंचे थे । जहां हार्दिक ने महिलाओं पर कई तरह की अभद्र टिप्पणी की थी और वह विवादों में आ गए थे। ऐसें अब शो के होस्ट करण जौहर का इस पर बयान आया है।

बुधवार को ईटीवी नाउ को एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार इस पूरे वाक्ये पर अपनी राय रखी है। करण ने कहा है कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं इस पूरे प्रकरण पर जिम्मेदारी फील कर रहा हूं। क्योंकि यह मेरा शो था,मेरा प्लेटफ़ॉर्म था। 

मैंने उन्हें बतौर मेहमान अपने शो पर बुलाया था तो शो पर उनके कमेंट्स की जिम्मेदारी मेरी बनती है। इतना ही नहीं इन्होंने कहा कि उसके बाद से मैं कई रातों तक सोया नहीं और यही सोचता रहा कि आखिर कैसे इस डैमेज को कंट्रोल करूं। आज मुझे कौन सुनेगा सब कुछ कंट्रोल के  बाहर चला गया है। मेरा शो है इस कारण से मैं माफी मांगता हूं।करण ने आगे यह भी कहा कि इस एपिसोड पर उठे विवाद के बाद वह अब शो पर पूछे जाने सवालों को लेकर बहुत कॉन्शियस हो गए हैं। पंड्या ने शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पंड्या की आलोचना होने लगी।

पंड्या और केएल राहुल को 6 जनवरी को प्रसारित हुए कॉफी विद करण के ऐपिसोड में उनकी अनुचित टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई ने जांच पूरी होने तक इन दोनों क्रिकेटरों को सस्पेंड कर दिया था। इन दोनों को 11 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस भेज दिया गया था, जिससे ये ऑस्ट्रेलिया के साथ ही न्यूजीलैंड के दौरे से भी बाहर हो गए थे। अब इन दोनों के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई द्वारा गठित जांच समिति की जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

बता दें कि 'कॉफी विद करण' चैट शो में पंड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे। जब कार्यक्रम के मेजबान करण जौहर ने पूछा कि क्या उन्होंने ‘ऐसा साथियों के कमरे में किया’ तो पंड्या और राहुल दोनों ने हां में जवाब दिया। 

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणकरण जौहरहार्दिक पंड्याकेएल राहुल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब