लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा के फिर बढ़े भाव, रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग की कैंसल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2018 13:19 IST

कपिल इन दिनों अपने नये शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

Open in App

मुंबई(29 मार्च): कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से फैंस को हंसाने आ गए हैं।  कपिल इन दिनों अपने नये शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। लेकिन लेकिन फिर इसका दूसरा ही एपिसोड कैंसिल हो गया।

ऐसे में अब खबरों की मानें तो कपिल ने रानी मुखर्जी के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग कैंसिल कर दी है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कपिल के शो में रानी मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म हिचकी के प्रमोशन के लिए पहुंचने वाली थीं। लेकिन कपिल ने उन्‍हें सुबह बताया कि ऐसा नहीं हो पायेगा और शूटिंग कैंसिल हो गई है।

 मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, शूटिंग के लिए 2 बजे दोपहर का वक्त रखा गया था, लेकिन रानी को शाम 6 बजे आने के लिए कहा गया। जैसे ही रानी शाम को इस शूट के लिए निकलने वाली थीं कि उन्हें अब 9 बजे पहुंचने के लिए कहा गया। खबरें ये भी हैं कि इसके बाद भी उन्हें कॉल आया और कहा गया कि शूट कैंसल कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह शूटिंग कपिल शर्मा की ओर से कैंसल की गई। 

वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि कपिल ने टाइगर और दिशा पटानी की आगामी फिल्म बागी2 के प्रमोशन वाले ऐपिसोड की शूटिंग को कैंसिल किया था। उस समय  कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा था,' टाइगर दूसरे एपिसोड की शूटिंग नहीं करनेवाले थे, ऐसे में शूट कैंसिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता. कुछ तो ऑथेंटिक रखा करो यार। कपिल ने अपने पुराने शो से शाहरुख खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, और अनिल कपूर जैसे सितारों को बिना शूटिंग के लौटाया था। 

टॅग्स :कपिल शर्मारानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?