लाइव न्यूज़ :

ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 21:35 IST

मॉडल और सिंगर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) अपने ब्वॉयफ्रेंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉ अभिनीत गुप्ता (Dr. Abhinit Gupta) से शादी नहीं करेंगी। उनका कहना है कि दोनों की कुंडली और सवभाव मेल नहीं खा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्वॉयफ्रेंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉ अभिनीत गुप्ता से शादी नहीं कर रहीं जसलीन मथारूजसलीन का कहना है कि अभिनीत के साथ ना तो उनकी कुंडली मिली और ना ही स्वभाव

मॉडल और सिंगर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से जसलीन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार मामला उनके अफेयर नहीं बल्कि शादी है। दरअसल, जसलीन ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो अब अपने ब्वॉयफ्रेंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉ अभिनीत गुप्ता (Dr. Abhinit Gupta) से शादी नहीं कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट टाइम्स से बातचीत के दौरान जसलीन ने बताया, 'हां, हम दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। हमारी कुंडली नहीं मिली। मेरे माता-पिता कुंडली पर विश्वास करते हैं। मैं अपने पेरेंट्स के खिलाफ जाकर कुछ नहीं करना चाहती। मैं नहीं चाहती कि मेरी शादी उनके आशीर्वाद के बिना हो। मैं अपने माता-पिता पर ज्यादा लोड नहीं डालना चाहती हूं। दूसरी बात, मुझे एहसास हुआ कि हमारे स्वभाव भी मेल नहीं खा रहे हैं।'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जसलीन मथारू ने अभिनीत  से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वो 15 दिनों के लिए भोपाल गई थीं और वहां उनके परिवार से उन्होंने मुलाकात भी की थी। जसलीन ने ये भी बताया था कि उनकी और अभिनीत की मुलाकात भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कराई थी। अभिनीत के पिता और अनूप जलोटा के दोस्त हैं। 

टॅग्स :जसलीन मथारूटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट